
rashtriya swayamsevak sangh-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का 3 दिवसीय प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू हो गया। शुक्रवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मुरैना पहुंचे। वे तीन दिनों तक यहां रहेंगे। यहां आयोजन स्थल को अयोध्या धाम की तर्ज पर बनाया गया है। पूरी तरह यह नगरी राममय नजर आ रही है।
मुरैना के सुंदरपुर स्थित अयोध्या धाम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का प्रांतीय शिविर शुरू हो गया। मध्य भारत प्रांत के 8 विभागों के 1200 से अधिक कार्यकर्ता तीन दिन राष्ट्रहित, अनुशासन एवं बौद्धिक कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को आरएसएस सर संघचालक मोहन भागवत ट्रेन से 9 फरवरी को उज्जैन से ग्वालियर पहुंचे। इसके बाद सड़क मार्ग से मुरैना पहुंच गए। भागवत 11 फरवरी तक सम्मेलन में रहेंगे। सम्मेलन में प्रदेशभर से आए संघ के ढाई हजार स्वयंसेवक मौजूद हैं। सम्मेलन के दौरान प्रांत के संघ चालक व प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। 2025 में संघ का शताब्दी वर्ष भी है।
प्रांत संघ चालक व कार्यकारिणी का गठन आरएसएस के प्रांतीय मीडिया प्रमुख मुकेश त्यागी ने बताया कि आरएसएस के तीन दिवसीय कार्यक्रम में तीन साल में एक बार होने वाला प्रांत संघ चालक का निर्वाचन होगा। वर्ष 2017 के बाद कोरोना के चलते यह चुनाव नहीं हो सका था। वहीं प्रांतीय कार्यकारिणी भी घोषित की जाएगी।
त्यागी ने बताया कि 9 और 10 फरवरी को संघ की विभिन्न गतिविधियों को लेकर अलग अलग सत्र में चर्चा की जाएगी। तीन साल तक किस कार्ययोजना पर काम करना है, इसका निर्णय भी किया जाएगा। सरसंघचालक डॉ.भागवत नौ व 10 फरवरी को होने वाली बैठकों व सत्रों में रहेंगे। सम्मेलन के चौथे दिन मुरैना जिले के कार्यकर्ताओं का शारीरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। इससे पहले गुरुवार को दोपहर तीन बजे विशाल बौद्धिक पंडाल में सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। संचालन सह प्रांत कार्यवाह हेमंत सेठिया कर रहे थे।
अयोध्या की थीम पर 8 नगर भी बनाए
प्रांतीय सम्मेलन अयोध्या की थीम पर किया जा रहा है। इसके लिए 4 लाख वर्गफीट एरिया में अयोध्या धाम (टेंट सिटी) बनाई गई है। जिसमें मध्य भारत प्रांत के 8 विभागों के लिए आठ अलग- अलग नगर भी बनाए गए हैं। इनके नाम भी रामनगर, लक्ष्मण नगर, लव-कुश नगर रखे गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है।
Updated on:
09 Feb 2024 01:57 pm
Published on:
09 Feb 2024 01:54 pm
बड़ी खबरें
View Allमध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
