
मुरैना. सरकारी स्कूलों में एमडीएम की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। रसोइयों को इसिलए निुयक्त किया गया है कि वह खाना बनाने, परोसने के साथ बर्तन भी साफ करेंगी लेकिन मुरैना में ऐसा नहीं हो रहा। शहर के चंबल कॉलोनी में स्थित शासकीय मिडिल स्कूल में मासूम बच्चों को ही बर्तन साफ करने पड़ रहे हैं।
शासकीय मिडिल स्कूल चंंबल कॉलोनी में 350 बच्चे और 12 स्टाफ के बीच चार रसोइयां व एक भृत्य नियुक्त है, उनको बरावर तनख्वाह व मानदेय मिल रहा है। उसके बाद भी मासूम बच्चों को मध्यान्ह भोजन करने के बाद स्वयं ही बर्तन साफ करने पड़ते हैं। मंगलवार की सुबह दस बजे स्कूल परिसर में ऐसे बच्चे जो ठीक से अपने हाथ से पानी भरकर पी नहीं सकते, वह हैडपंप पर झूलते नजर आए, कुछ हैडपंप चला रहे थे, अन्य बच्चे अपने बर्तन साफ कर रहे थे। खास बात तो यह है इस दौरान अगर कोई हादसा भी हो जाता तो उन मासूम बच्चों को कोई देखने वाला भी उनके पास नहीं था। बच्चों की मानें तो मध्यान्ह भोजन भी मैन्यू के अनुसार नहीं मिल रहा है। रोजाना वही आलू की सब्जी व रोटी मिल रही हैं। रोटी ऐसी कि शरीर में अगर मार दी तो चोट भी आ सकती है।
शिक्षक कक्ष में, रसोइयां खा रही थीं खाना
स्कूल परिसर में जब मासूम बच्चे हैडपंप पर बर्तन साफ कर रहे थे, तब शिक्षकीय स्टाफ कार्यालय में बैठा था और तीन रसोइयां थीं, वह स्कूल परिसर में बैठकर बच्चों के लिए भोजन का खा रही थीं। उसमें से एक रसोइया अनुपस्थित थी, एक रसोइया के परिवार के लोग भी खाना खा रहे थे। भृत्य भी स्कूल में नहीं था।
स्कूल परिसर में टंकी बनी शोपीस, नहीं हैं पानी की प्रोपर व्यवस्था
स्कूल परिसर में पानी की प्रोपर व्यवस्था नहीं हैं। टंकी तो रखी हैं लेकिन वह सिर्फ शोपीस बनकर रह गई हैं। एक मात्र हैडपंप हैं जिससे बच्चे स्वयं पानी भरकर पीते हैं। अब तो स्कूल की बाउंड्री भी बन गई है। पहले स्कूल प्रबंधन इस बात का रोना रोता था कि मोटर चोरी हो जाती है इसलिए बोर में नहीं डलवाई गई है। लेकिन अब बाउंड्री को बने हुए कई महीने हो गए फिर भी प्रोपर पानी की व्यवस्था नहीं हो सकी है।
क्या कहते हैं बच्चे
Published on:
06 Nov 2024 09:30 pm

बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
