
मुरैना. चिन्नौंनी थाना क्षेत्र के तीन गांव के लोग बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यालय को घेराव किया। एसपी चेंबर से नहीं निकले तो गाड़ी के समक्ष बैठकर धरना दिया। पौने तीन घंटे बाद एसपी चेंबर से बाहर आए और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन न देते हुए ग्रामीणों को नसीहत देते नजर आए। ग्रामीण सवा ग्यारह बजे एसपी कार्यालय पहुंच गए थे और एसपी दो बजे चेंबर से बाहर आए।
ट्रैक्टर- ट्रॉलियों से भरकर आए छौआ का पुरा, बिरजा का पुरा, कोडरे का पुरा के मल्लाह जाति के ग्रामीणों ने एसपी को बताया कि 17 अक्टूबर की रात 12:30 बजे झुंडपुरा की पोखर के पास चार- पांच गुंडे तीन गांव के पंचायती पड़ा (भैंसा) को लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 06 जीए 3789 में लादकर ले जा रहे थे।
तभी वहां गांव के बुजुर्ग बाबूलाल (65) पुत्र गनपति एवं युवक रामखिलाडी (32) पुत्र रामभजन मल्लाह ने देखा, उन्होंने विरोध किया परन्तु गुंडों ने लात घूसे से मारकर भगा दिया और लोडिंग गाडी लेकर चले गए। तीन गांव के लोगों ने पंचायत की और फिर थाना चिन्नौनी में 19 अक्टूबर को रिपोर्ट की। चिन्नौनी के थाना प्रभारी के द्वारा ग्रामीणों से गाड़ी की व्यवस्था करवाई और दो पुलिस स्टाफ को साथ भेज दिया। पहले तो अम्बाह, सिहौनियां एवं दिमनी के एरिया में घुमाते रहे फिर कुछ घंटों बाद बारदात वाली गाडी दिमनी थाने में खड़ी मिली जिसे लेकर चिन्नौनी आए। सुबह दूसरे दिन गाडी को ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही छोड़ दिया। ग्रामीणों द्वारा गाडी छोडऩे का कारण पूंछा तो थाना प्रभारी ने सभी ग्रामबासियों से गालियां देकर थाने से भगा दिया और आज दिनांक तक एफआइआर दर्ज नहीं की है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ को शाम को सात बजे फोन किया तो उन्होंने बताया कि मैं वीसी में बैठा हूं, बाद में बात करते हैं। जब 8:30 बजे फोन किया तो उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया।
जिनकी शिकायत, उन प्रभारियों पर साहब मेहरबान !
तब से पुलिस अधीक्षक मुरैना आए हैं, पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा बन गया है। लेकिन जो लापरवाह और गलती कर रहे हैं, जिनकी शिकायत मिल रही हैं, उनके खिलाफ पुलिस अधीक्षक कोई कार्रवाई नहीं करते। रजौधा पुलिस चौकी के प्रभारी शैलेन्द्र सिंह चौहान जिनका वीडियो वायरल हुआ, उनके खिलाफ सीएम हेल्पलाइन पर कई शिकायत हुई। इसके अलावा चिन्नौंनी थाना प्रभारी द्वारा लूट शामिल गाड़ी को छोडऩा और ग्रामीणों से गालियां देकर थाने से भगाने के मामले में एसपी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
Published on:
29 Oct 2024 01:35 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
