4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fukrey 3 Box Office Collection: ‘फुकरे 3’ की आंधी में उड़ गई जवान, 7वें दिन कमाई के मामले में मचाया गदर

Fukrey 3 Day 7 Box Office Collection: जवान की कमाई अब दिनोंदिन कम होती जा रही है। इसी बीच फुकरे 3 का जलवा इतनी तेजी से बढ़ा है कि कमाई के मामले में डेली नए रिकार्ड बना रही है। आइए जानते हैं फुकरे 3 की 7वें दिन की कमाई...

less than 1 minute read
Google source verification
fukre_3_with_jawan.png

Box Office Collection: 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 'फुकरे 3' हर दिन बेहतरीन तरीके से बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी की तरफ बढ़ रही है। मौजूदा समय में थिएटर में डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा की इस फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसके चलते 'फुकरे 3' की कमाई में भी इजाफा देखने को मिल रहा है।

आलम ये है कि बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 7 दिन बाद भी 'फुकरे 3' मजबूती के साथ डटी हुई है। एक नजर डालें 'फुकरे 3' के 7वें दिन के कलेक्शन की तरफ तो Sacnilk के अनुमानित आकंड़ो के अनुसार पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा की इस मूवी ने करीब 4-5 करोड़ के बीच बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें: Gadar 2 Box Office Collection: 'जवान' को तारा सिंह ने हैंड पंप की तरह उखाड़ा, 55वें दिन 'गदर 2' का आया बवंडर
Jawan Box Office Day 28:
जवान ने पहले हफ्ते के अंत तक 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने सीधा 500 करोड़ क्लब पर धावा बोला। इसके बाद जवान की रफ्तार घटना शुरू हुई। जवान अब तक देशभर में 600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है, लेकिन अब बिजनेस लगातार गिरता जा रहा है।

Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म का कलेक्शन बुधवार को 2 करोड़ रहा। इसके साथ ही जवान ने रिलीज के 28 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 618.11 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन कर लिया है।

Story Loader