लीक से हटकर बनी यह फिल्म ऑडियंस के सामने दशरथ मांझी के प्यार, मेहनत, बेमिसाल हिम्मत और दृढ़निश्चय को बयां करती है। छोटे-से गांव गैहलोर (बिहार) के दशरथ का नाम बेशक आप न जानते हों, पर जब आपको पता चलता है कि गांव के इस साधारण, शोषित इंसान ने बिना किसी मदद या भरोसे के क्या करिश्मा कर दिखाया, तो यकीनन आपकी नजरों में दशरथ मांझी का अर्थ ही बदल जाएगा। भले ही मूवी रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक हो गई हो, पर इसका असली मजा सिनेमाहॉल में है।