
Sunny Leone
जयपुर। रागिनी एमएमएस-2, जिस्म-2 जैसे फिल्मों में हॉट अंदाज से धमाल मचाने वाले एक्ट्रेस सनी लियोन की "लीला" को लेकर आखिरकार इंतजार खत्म हो गया। सनी स्टारर फिल्म "एक पहेली लीला" बॉक्सऑफिस पर रिलीज हो गई। फिल्म का निर्देशन बॉबी खान ने किया है।
कहानी :
फिल्म की कहानी पूरी तरह सनी लियोन के इर्द गिर्द घूमती है। इसमें सनी डबल रोल में है। एक लीला, दूसरी मीरा। मीरा लंदन की यंग मॉडल है जो बेहद स्टाइलिश है।
मीरा राजस्थान आती है जहां उसकी मुलाकात प्रिंस से होती है। वह प्रिंस का अपना दिल दे बैठती है। दोनों की शादी हो जाती है। शादी के बाद मीरा के अंदर काफी कुछ बदलाव आता है। स्टाइलिश मीरा अब साड़ी, शूट पहनने लगी है।
दूसरी ओर लीला का अंदाज भी बेहद निराला है। वह श्रवण (रजनीश दुग्गल) से प्यार करती है। वह उसके लिए कुछ भी करने को तैयार है। कहानी में टि्वस्ट तब आता है जब मीरा और लीला की मुलाकात होती है। दोनों की मुलाकात के बाद क्या होता है, यह जानने के लिए फिल्म देखने होगी।
परफोर्मेस : सनी लियोन ने अपने रोल में फिट बैठी है। सनी ने कोई कमी कसर नहीं छोड़ी है। वहीं जय भानुशाली ने भी अपने किरदार को जिया है। रजनीश दुग्गल और राहुल देव अपने रोल में जमे है।
ऑवरऑल : फिल्म में सनी लियोन हो, और हॉट सीन ना हो... कुछ समझ नहीं आता। फिल्म में हॉट सीन की भरमार है। गाने ठीक है। फिल्म का गाना देसी लुक...दीपिका के लवली का कॉपी लगता है।
कलाकार : सनी लियोन, जय भानुशाली, रजनीश दुग्गल
निर्देशन : बॉबी खान
Published on:
10 Apr 2015 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allमूवी रिव्यू
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
