7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pari Movie Review: नए अंदाज की भूतिया फिल्म है परी

अनुष्का शर्मा की फिल्म नए अंदाज की डरावनी फिल्म है जो दर्शको को काफी पंसद आ रही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 2 Mar 2018, 5:07 PM IST

काफी समय बाद बॉक्सऑफिस पर कोई ऐसी हॉरर जोनर की हिन्दी फिल्म रिलीज हुई है जिसे आप सिनेमाघरों में जाकर देख सकते हैं। फिल्म का नाम है परी। काफी समय से दर्शक साल की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में है। फिल्म को प्रोडयूस भी खुद अनुष्का ने ही किया है।

अनुष्का के परी के सबसे खास बात ये है कि इस फ़िल्म में हमेशा से चले आ रहे कोई भूतिया नाटक नही है। कोई भूत या शैतान किसी से बदला लेने के लिए डरावने चेहरे नहीं बना रहा है। फिल्म की कहानी में एक ईफ़रित यानी शैतान अपनी जान बचा रही है। फिल्म को डरावना बनाने के बहुत सारे एलिमेंट्स हैं साथ ही काफी सारे ईफेक्टस का भी इस्तेमाल किया गया है। फिल्म में कई जगह डरावने बैकग्राउंड म्यूजिक का इस्तेमाल हुआ हैं जो दर्शकों को वाकई असल में डराते हैं।

बताते चले कि फिल्म की कहानी शुरु होती है जहां एक परिवार अपने बेटे अर्णब यानी प्रम्बरता चटर्जी की शादी के लिए एक लडक़ी देख कर लौट रहा है और अचानक उसकी कार से एक महिला टकराती है और उसकी मौत हो जाती है। उस महिला का नाम है ईफ़रित जो फिल्म में शैतान है। इसी महिला की बेटी है परी यानी अनुष्का शर्मा। फिल्म में किसी को भी नही पता है कि यही मां बेटी शैतान है। इसलिये अर्णब इस अनजाने में उस अकेली लड़की की मदद के लिए अपने घर में ले आता है।

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो परी फिल्म में अनुष्का शर्मा, परमब्रत चटर्जी, रजत कपूर, ऋताभरी चक्रवर्ती, मानसी मुल्तानी मुख्य भूमिका निभायी है। वहीं फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है जो बेहद शानदार है।

अगर आप इस हफ्ते हॉरर जोनर की फिल्म देखना चाहते है तो इस बार आप अनुष्का की परी देख सकते है।