7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन बॉलीवुड गानों के बिना फीका है होली का रंग

होली का हुड़दंग बिना बॉलीवुड के गानों के भला कैसे पूरा हो सकता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 2 Mar 2018, 7:46 AM IST

Amitabh and Hema

Amitabh and Hema

होली का हुड़दंग बिना बॉलीवुड के गानों के भला कैसे पूरा हो सकता है। होली का मजा तब दोगुना हो जाता है जब रंग, भांग की मस्ती और मीठी छेड़छाड़ इन सबसे भरपूर गाने बजते हैं। होली की मस्ती में बॉलीवुड के इन गानों पर छोटे-बड़े सभी मिलकर नाचते हैं। होली पार्टी में जब बॉलीवुड के गाने बजते हैं तो सभी झूम उठते हैं। हम आपके लिए लाए हैं होली के ऐसे पॉपुलर गीत, जिनके बिना होली के रंग फीके लगते हैं...


अमिताभ की फिल्मों से होली के गाने:
फिल्म 'सिलसिला' के गाने 'रंग बरसे भीगे चुनरवाली' गाना ना बजे तो होली की पार्टी अधूरी सी लगती है। अक्सर होली पार्टी में यह गाना बजता है कि लोगों के पैर अपने आप ही थिरकने लगते हैं। यह गाना अमिताभ और रेखा पर फिल्माया गया। फिल्म 'बागबान' के गाने 'होली खेले रघुवीरा' में अमिताभ बच्चन का डांस बेहद ही मजेदार था। इस गाने में हेमा मालिनी ने अमिताभ का बखूबी साथ दिया। फिल्म 'शोले' के गाने 'होली के दिन दिल खिल जाते है' के बिना भी होली के रंग फीके लगते हैं।

नाचने पर मजबूर करते हैं होली के ये गाने
होली का माहौल हो तो फिल्म 'कटी पतंग' का गाना 'आज न छोड़ेंगे', फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' का 'बलम पिचकारी', फिल्म 'डर' का गाना 'अंग से अंग मिलाना' हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं।

होली पर हर तरफ सुनाई देते हैं ये गाने:
फिल्म 'वक्त' का गाना 'डू यू फेवर लेट्स प्ले होली', फिल्म 'मोहब्बतें' का गाना 'सोनी सोनी अखियों वाली','मदर इंडिया' का 'होली आई रे', 'नवरंग' का 'आया होली का त्योहार', 'कोहिनूर' का 'तन रंग लो ली आज मन रंग लो', 'आपकी कसम' का 'जय-जय शिवशंकर' जैसे गाने होली के दिन हर पार्टी में सुनाई देते हैं। आप भी अपनी होली पार्टी में इन बॉलीवुड गानों को बजाकर अपनी होली का मजा दोगुना कर सकते हैं।