अक्षय कुमार की जब कॉमेडी फिल्म आती थी, तो वो कहते थे कि दिमाग घर रखकर जाएं और भरपूर मनोरंजन करें, लेकिन रुस्तम के साथ ऐसा नहीं है। इसमें दर्शकों का जहां भरपूर मनोरंजन होगा, वहीं फिल्म की गुत्थी सुलझाने के लिए दिमाग पवर भी जोर डालना पड़ेगा। हो सकता है कि कुछ दर्शक ऐसे हों, जिनके समझ में भी न आए, लेकिन जब आप अपने दिमाग का इस्तेमाल करेंगे, तो मजा भी आएगा।