11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kedarnath Review: सारा की डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ देखने से पहले, जान लें कैसी है फिल्म

फिल्म का पहला मूवी रिव्यू सामने आ चुका है। तो आइए जानते हैं कैसी है फिल्म 'केदारनाथ'...  

2 min read
Google source verification
Kedarnath

Kedarnath

फिल्म : केदारनाथ

निर्देशक: अभिषेक कपूर

स्टार कास्ट: सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली खान, पूजा गौर, नितीश भारद्वाज

स्टार्स: 3/5


एक्ट्रेस सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' ने आज Kedarnath Review: सारा की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' देखने से पहले, जान लें से कैसी है फिल्म रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में सारा के साथ लीड रोल में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत है। इस फिल्म को लेकर शुरू से ही कई विवाद सामने आए हैं। उनमें से एक लव जेहाद को प्रमोट करने जैसा आरोप भी था। इन विवादों के चलते इसकी शूटिंग लंबे वक्त तक रुकी रही थी। इस मूवी के सुर्खियों में होने की एक और वजह है की सारा सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। तो आइए जानते हैं कैसी फिल्म है 'केदारनाथ'...

कहानी
फिल्म की स्टोरी 2013 में केदारनाथ में आए प्राकृतिक आपदा के ऊपर फिल्माई गई है। सुंदर प्राकृतिक दृश्यों से सजी इस फिल्म की पृष्ठभूमि उत्तराखंड की आपदा पर आधारित है। इसमें हर फिल्म की तरह ही लड़का, लड़की, प्यार, इजहार, इनकार और फिर इकरार के साथ कहानी में दो परिवारों के बीच होने वाला घमासान युद्ध भी है। मूवी में जहां सुशांत मुस्‍लिम युवक 'मंसूर' की भूमिका निभा रहे हैं वहीं सारा हिंदू लड़की 'मुक्कू' की भूमिका निभा रही हैं। सुशांत और सारा दोनों केदारनाथ के आसपास के ही रहने वाले हैं। दोनों की मुलाकात होती है और फिर ये मुलाकात प्यार में बदल जाता है। उनके प्यार की भनक जब दोनों के परिवार वालों को पड़ती है। तो उनके मिलने पर पाबंदी लगा देते हैं। फिल्म में दिखाया जाता है कि कैसे जाति-धर्म को पीछे छोड़ दो लोग एक दूसरे से प्रेम करने लगते हैं। इसी बीच केदारनाथ में बाढ़ की तबाही चारों तरफ मच जाती है। इस तबाही के मंजर के बीच इस प्रेमी जोड़े की कहानी को दर्शाया गया है। डेब्यू फिल्म में सारा की एक्टिंग काबिलेतारीफ है। वहीं सुशांत ने भी बेहतरीन अदाकारी की है।

पत्रिका व्यू

डायरेक्टर ने इस फिल्म में प्राकृतिक दृश्यों बेहतर ही खूबसूरती से दिखाने की कोशिश की है।

अभिषेक कपूर ने फिल्म में 2013 में आई केदारनाथ में तबाही को बखूबी दिखाया है।

डेब्यू फिल्म में सारा अली खान की एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ हो रही है।

यह एक रोमांटिक लव स्टोरी पर आधारित फिल्म है।

फिल्म की कमजोर कड़ी की बात करें तो वो इसकी कहानी है।

फिल्म के गानें भी ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

कमजोर कड़ियां-

अभिषेक कपूर ने फिल्म में पूरी कोशिश की है कि दर्शक अंत तक फिल्म की कहानी से जुड़े रहे। लेकिन फिल्म की कमजोर कड़ी की बात करें तो इस कहानी ज्यादा दमदार नहीं है। साथ ही फिल्म में जरूरत के मुताबिक, गाने ही नहीं हैं। 'नमो नमो' गाने के अलावा अमित त्रिवेदी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। वहीं दूसरी ओर फिल्म की कहानी काफी प्रिडिक्टेबल है और क्लाइमेक्स भी थोड़ा बेहतर हो सकता था।