सन 1857 में आजादी की पहली लड़ाई पर आधारित इस फिल्म में नरसिंहा रेड्डी (चिरंजीवी) पहली बार अंग्रेजों के खिलाफ अपनी आवाज बेवाक तरीके से उठाते हैं। उनके गुरुजी (अमिताभ बच्चन) उनको इसके लिए युद्ध के सभी गुण सिखाते हैं। नरसिम्हा अंग्रेंजों के खिलाफ खुली बगावत पर उतर आते हैं। साथ ही इनमें उन्हें दूसरे पालेगर अवकु राजू (सुदीप), जगपति (वीरा रेड्डी), पापा खान (मुकेश ऋषि) का साथ मिलता है।