14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Thank You For Coming Review: भूमि- शहनाज की हॉट अदाएं फैंस को आई पसंद, बोले- फिल्म है बोल्ड और मजेदार

Thank You For Coming Review: भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल की फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ 6 अक्टूबर शुक्रवार को रिलीज हो गई है। इस फिल्म के ट्विटर रिव्यू सामने आए हैं।

2 min read
Google source verification

image

Priyanka Dagar

Oct 06, 2023

Thank You For Coming Twitter Review bhumi pednekar shehnaaz gill movie bold enjoyable

भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल की फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ रिलीज हो गई है

Thank You For Coming Twitter Review: शुक्रवार यानी 6 अक्टूबर को ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar), शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill), कुशा कपिला (Kusha Kapila), शिबानी बेदी के साथ कई किरदारों नें अहम रोल प्ले किया है अब इसी फिल्म का ट्विटर रिव्यू सामने आ रहे हैं इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉस मिल रहा है। आईये जानते हैं फैंस को कैसी लगी ये फिल्म?

‘थैंक यू फॉर कमिंग’ लोगों को कैसी लगी? (Thank You For Coming Review)
‘थैंक यू फॉर कमिंग’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बताया जा रहा है इसका पहला दिन पहला शो के बारे में एक यूजर ने लिखा, "थैंक यू फॉर कमिंग" एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर एक रिफ्रेशिंग आइडिया है। इस तरह से प्रेजेंट किया गया है जो काफी ज्यादा है और एंटरटेन करता है।

एक और यूजर ने लिखा, “ शहनाज ने मेरा दिल चुरा लिया और भूमि ने हमें कभी निराश नहीं किया..सभी कलाकारों ने अपना बेस्ट परफॉर्म किया है। इस मजेदार मूवी ThankYouForComimg को जरूर देखें।”

एक और ने लिखा, “बोल्ड और मजेदार, रेटिंग 3 स्टार, फिल्म रेलिवेंट है, मज़ेदार है और इसमें ऐसे मोमेंट हैं जो आपको रुला देते हैं। दोस्ती से लेकर प्यार तक, टीनएज ड्रामा से लेकर एंजॉय तक, यहां सब कुछ है। इस वुमन एम्पावरमेंट कॉमेडी में भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल अलग नजर आती हैं फिल्म देखने जाइए और आपका समय मजेदार रहेगा!”

थैंक यू फॉर कमिंग की अटपटी है कहानी (Thank You For Coming Movie Story)
थैंक यू फॉर कमिंग’ कनिका की कहानी बताती है, जिसका किरदार भूमि पेडनेकर ने निभाया है। कनिका एक सिंगल मां (नताशा रस्तोगी) की बेटी है जो एक गायनकोलॉजिस्ट थी, कनिका लगातार सीरियल डेटिंग की जर्नी पर निकलती है। तीन महत्वपूर्ण लेकिन अधूरे रिश्तों के बाद, वह अपने तीसवें जन्मदिन पर पहुंचती है और अपनी सबसे अच्छी दोस्त पल्लवी (डॉली सिंह) और टीना (शिबानी बेदी) को रोते हुए बताती है कि उसे कभी भी ऑर्गेज्म का एक्सपीरियंस नहीं हुआ है।