इन दिनों अच्छी बात यह हो रही है, हिंदी फिल्मों में मुद्दों पर आधारित फिल्मों की बयार चल रही है और अच्छी बात यह है दर्शक इन फिल्मों को स्वीकार भी कर रहे हैं। ऐसी ही एक फिल्म उजड़ा चमन दर्शकों के बीच आई है, जो गंजेपन पर आधारित है। इस फिल्म के मुख्य किरदार हैं चमन यानि सनी सिंह, जो दिल्ली के एक कॉलेज में हिंदी के प्रोफेसर हैं। राजौरी में रहने वाले पारंपरिक पंजाबी परिवार का यह लड़का शादी लायक हो गया है। लेकिन सब कुछ अच्छा होते हुए भी शादी में रुकावटें आती हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि वह गंजा है। इसके कारण वह अपने आसपास हंसी का पात्र बना रहता है।