12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: वीरेंद्र सहवाग ने किया घूमर का रिव्यू, बोले- मैंने कभी स्पिनर को इज्जत नहीं दी लेकिन आज…

Virender Sehwag reviews Ghoomer: वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि बहुत दिनों बाद क्रिकेट पर ऐसी फिल्म देखी है, जो अंदर तक हिलाती है।

less than 1 minute read
Google source verification
ghoomer_review.jpg

घूमर को देखकर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपनी राय बताई है

Virender Sehwag reviews Ghoomer: अभिषेक बच्चन और सयामी खैर की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'घूमर' आज, 18 अगस्त को रिलीज हो गई है। आर बाल्कि की ये फिल्म एक क्रिकेटर के संघर्ष की कहानी है। भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी फिल्म देखी है। सहवाग ने फिल्म देखने के बाद एख वीडियो के जरिए फिल्म का रिव्यू कहा है। सहवाग ने फिल्म को शानदार बताया है।

ये फिल्म देखने में बहुत आनंद आया: सहवाग
वीरेंद्र सहवाग ने अपने वीडियो में कहा, कल मैंने घूमर पिक्चर देखी। बहुत अच्छी लगी। बहुत दिनों के बाद क्रिकेट की फिल्म देखने में बहुत आनंद आया। क्योंकि इसमें क्रिकेट तो है मगर इमोशन भी है और खिलाड़ियों का संघर्ष क्या होता है इसका आइडिया भी इससे आपको आएगा। खासतौर से चोट से वापस आना कितना अलग लेवल का संघर्ष है ये पता चल जाएगा।

सहवाग ने आगे कहा मैंने कभी स्पिनर को सम्मान नहीं दिया लेकिन सैयामी खेर ने जो घूमर डाली है वो लाजवाब है। ये रोल बहुत ही मुश्किल था लेकिन उन्हें इमोशनल कर दिया। मैं अक्सर कोच की बात भी नहीं मानता था लेकिन अभिषेक बच्चन ने ऐसी एक्टिंग की है कि आपको उनकी बात जरूर सुननी पड़ेगी। फिल्म देखने ढेर सारे आंसू लेके जाना क्योंकि आपको रुलाएगी भी।

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया वीडियो
अमिताभ बच्चन ने भी सहवाग का ये वीडियो इंस्टा पर शेयर किया है। अमिताभ ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, सहवाग जी.. इतने साधारण शब्दों में बहुत बड़ी बात कह दी। मेरा आभार और स्नेह।

यह भी पढ़ें: गदर 2 पर गिरी गाज, कम हो रहा कलेक्शन, क्या 1 दिन की कमाई से बदलेगा खेल?