16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन के खिलाड़ी, मंदसौर में दिखाएंगे दम…

मप्र मलखंभ एसोसिएशन के मार्गदर्शन में मंदसौर (दलौदा) में खेली जाने वाली राज्यस्तरीय मलखंभ स्पर्धा में उज्जैन के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

2 min read
Google source verification
patrika

Players,Association,

उज्जैन. मप्र मलखंभ एसोसिएशन के मार्गदर्शन में मंदसौर (दलौदा) में खेली जाने वाली राज्यस्तरीय मलखंभ स्पर्धा में उज्जैन के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिला उज्जैन मलखंभ एसोसिएशन के सचिव लीलाधर कहार ने बताया बालक/बालिका वर्ग की टीम भाग लेगी। जूनियर-बालक इन्द्रजीत नागर, भूपेन्द्र शर्मा, तुषार मरमट, मोहित मालवीय, विश्नेश सुगंधी। जूनियर-बालिका शिवानी, हर्षिता भाटी, रितिका पोपन्डिया, तनिषा जाधव, संजना सगीत्रा, अंजलि सोलंकी।

सीनियर-बालक चंद्रशेखर चौहान, राजवीर पवार, रितिक चंदेरीवाल, अभिषेक मालवीय, यश भार्गव। सीनियर बालिका सोनू मांडवालिया, मुस्कान बकोदिया, शेश्वी कहार, पूजा मालवीय व रवीना पोपन्डिया होंगी। निर्णायक योगेश मालवीय, ओशीन चौबे, चंकी रावत, मोहनलाल बम्बौरिया, राहुल बारोड होंगे। स्पर्धा का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष सोनू गहलोत की उपस्थिति में होगा। दो दिवसीय स्पर्धा में चयनित खिलाड़ी गोवा में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में शामिल होंगे।

उज्जैन के खिलाडिय़ों ने जीता 1 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक
पुणे में आयोजित 8वीं राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में उज्जैन के 11 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लेकर शहर का नाम गौरवान्वित किया। खिलाडिय़ों ने 1 स्वर्ण, 5 रजत तथा 2 कांस्य पदक प्राप्त किये। कोच मुकुंद झाला के अनुसार बालक वर्ग में सागर बजाज ने रजत पदक, शुभांकर उपाध्याय रजत पदक, तनिष्क यादव कांस्य पदक, अथर्व गरे स्वर्ण पदक, अभिजीत सिंह ने रजत पदक प्राप्त किये। बालिका वर्ग में धनिष्ठा तेजवानी ने रजत पदक, कृष्णा सिंह कांस्य पदक, हिमांगी मौर्य ने रजत पदक प्राप्त किए। प्रतियोगिता में विशाल मरमट एवं आयशा यादव ने भी सहभागिता की। उज्जैन आगमन पर आनंद पंड्या, रमेश साबू, संदीप जोशी ने खिलाडिय़ों का स्वागत किया। टीम का प्रतिनिधित्व कोच कुलदीप सिसोदिया द्वारा किया गया।

क्रिस्ट ज्योति के छात्रों को कराते में बेल्ट प्राप्त
फुनाकोशी सोतोकॉन कराते एकेडमी ऑफ इंडिया की ओर से क्रिस्ट ज्योति स्कूल में कराते की बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की गई। इसमें खिलाडिय़ों ने फाइट मूवमेंट एवं काता का प्रदर्शन कर बेल्ट हासिल किए, जिसमें हिमांशु राय ग्रीन बेल्ट, आदित्य व्यास एवं वरेण्य व्यास ऑरेट बेल्ट, दशूर्ल अजमेरी, अधिराज सिंह चौहान, दिव्यांश चतुर्वेदी, दर्शित पटेल, सक्षम अडवानी, रूजान अग्रवाल, वंश पांडे, जय आदित्य पांडे, दिव्यांश सेठिया, मेहरान अहमद, शयान अहमद, प्रज्ञा राय, समृद्धि ठाकुर, श्वेता जौसर और इशिता साहनी ने यलो बेल्ट प्राप्त किया। सभी सफल खिलाडिय़ों को सिस्टर मेरलीन ने बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरित किए।