6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दगडूशेठ गणपति पंडाल में एक साथ 42000 महिलाओं ने की आरती, भक्तिमय हुआ माहौल, देखें वीडियो

Ganapati Atharvashirsha at Pune Dagdusheth Ganpati : महाराष्ट्र के पुणे में प्रसिद्ध दगडूशेठ गणपति पंडाल में 35,000 महिलाओं ने ‘अथर्वशीर्ष’ का पाठ किया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 08, 2024

Shrimant Dagdusheth Ganpati Atharvashirsha

Shrimant Dagdusheth Ganpati: महाराष्ट्र के पुणे में प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ गणपति मंदिर में रविवार को एक साथ 42,000 महिलाओं ने गणपति आरती पढ़ी। इस दौरान प्रसिद्ध दगडूशेठ गणपति पंडाल में करीब 35,000 महिलाओं ने संस्कृत पाठ ‘अथर्वशीर्ष’ का जाप भी किया। इससे पूरे शहर का माहौल पावन और भक्तिमय बन गया।

पुणे के धर्मार्थ संगठन श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपती ट्रस्ट के मुताबिक, आज सुबह पारंपरिक कपड़े पहने हजारों महिलाएं दगड़ूशेठ गणपति पंडाल के सामने एकत्र हुईं और ‘अथर्वशीर्ष’ का जाप किया और आरती पढ़ी।

यह भी पढ़े-लालबागचा राजा से लेकर GSB गणपति तक, मुंबई के इन 5 पंडालों में जाकर जरूर करें बप्पा के दर्शन

‘अथर्वशीर्ष’, संस्कृत में रचित एक लघु उपनिषद है, जो ज्ञान और बुद्धि के देवता भगवान श्री गणेश को समर्पित है। हर साल गणेश उत्सव के दूसरे दिन हजारों महिलाएं संस्कृत पाठ ‘अथर्वशीर्ष’ का जाप करती हैं।

महाराष्ट्र में 10 दिवसीय गणेशोत्सव शनिवार को शुरू हुआ। गणेशोत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने आधिकारिक बंगले 'सागर' में भगवान गणेश का स्वागत किया।

वहीँ, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी भी नागपुर में अपने आवास पर भगवान गणेश की मूर्ति लेकर आए। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने अपने निवास 'शिवतीर्थ' में भगवान गणेश की पूजा की। शिवसेना (यूबीटी) के मुखिया उद्धव ठाकरे समेत कई राजनीतिक नेताओं ने मुंबई में प्रसिद्ध गणेश पंडालों में पूजा-अर्चना की।