
देश के विकास में अग्रवाल समाज का अहम योगदान
मुंबई.
संगीत की सुरमई शाम में अग्रवाल समाज ने संगठित होकर विकास की मंजिल को तय करने का संकल्प किया। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, मुंबई की ओर से शनिवार को वरली स्थित नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम में गीत संगीत व नृत्य के रंगारंग समारोह चोरी चोरी नजरें मिली में जब पाश्र्वगायिका संजीवनी भेलांडे व गायक शिवप्रसाद माल्या ने पुरानी फिल्मों के गीत प्रस्तुत किए तो उपस्थित अग्रवाल समाज झूम उठा।
अग्रवाल सम्मेलन मुंबई के अध्यक्ष शिवकांत खेतान ने कहा कि अग्रवाल समाज का देश को न सिर्फ आर्थिक ढांचागत तरक्की देने में योगदान है, बल्कि यह समाज चिकित्सा, गीत-संगीत-कला, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, गौशाला आदि जनोपयोगी उपक्रमों के जरिए सेवा के हरेक क्षेत्र में आगे है। समारोह में बतौर अतिथि किशनबिहारी कागजी, संस्था के राष्ट्रीय उप-महासचिव डॉ. राजेंद्र अग्रवाल, महाराष्ट्र अध्यक्ष अनूप गुप्ता, ईश्वरदास रासीवासिया, मुंबई यूनिट के चेयरमैन सुरेश चोखानी व मनीष अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के संरक्षक महेश बंशीधर अग्रवाल, सुरेंद्र रुइया, बृजबिहारी मित्तल, रतनचंद मुरारका आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
Published on:
24 Feb 2019 07:21 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
