
आप ने महाराष्ट्र में सभी चुनाव लड़ने का किया ऐलान
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में आगामी सभी चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने कमर कस ली है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की महाराष्ट्र यात्रा के बाद पार्टी ने घोषणा की है कि वह अगले डेढ़ साल में राज्य में सभी चुनाव लड़ेगी।
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में चुनाव की तैयारी के पहले चरण में आम आदमी पार्टी ने पश्चिमी महाराष्ट्र पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है। इसके तहत रविवार को पंढरपुर (Pandharpur) से 'स्वराज्य यात्रा' (Swarajya Yatra) निकाली जायेगी। आप ने जनता से सीधे संवाद कर अपनी उपस्थिति बढ़ाने की रणनीति बनाई है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी का खुला खाता, चौथे स्थान पर कांग्रेस
आप के पुणे जिला संयोजक मुकुंद किरदत (Mukund Kirdat) ने बताया कि पार्टी पहले चरण में पश्चिमी महाराष्ट्र के सात जिलों को कवर करेगी। 'स्वराज्य यात्रा' के माध्यम से पार्टी के दिल्ली शासन मॉडल, शिक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जनता को बताया जायेगा।
आप की महाराष्ट्र इकाई के सह-प्रभारी गोपाल इटालिया (Gopal Italia) ने कहा, "हमारी पार्टी को हाल ही में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है और हम अब महाराष्ट्र पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। राज्य में अगले डेढ़ साल में चुनाव होने वाले हैं और हम सभी चुनाव लड़ेंगे।" उन्होंने कहा कि वे भ्रष्टाचार को अपना प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाएंगे।
मालूम हो कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इसी हफ्ते मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर आए थे। इस दौरान केजरीवाल ने गुरुवार को मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की। इससे एक दिन पहले आप के शीर्ष नेता ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके ब्रांद्रा स्थित घर पर मुलाकात की थी। हालांकि यह मुलाकात दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर बीजेपी शासित केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आप की लड़ाई के लिए एनसीपी और शिवसेना (UBT) का समर्थन जुटाने के लिए था।
Published on:
27 May 2023 08:32 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
