
Mahavitaran
मुंबई में बिजली चोरी के कई मामले सामने आए हैं। इस बीच मंगलवार को महावितरण ने कल्याण, वाशी और वसई मंडलों में 1700 स्टाफ की 236 विशेष टीमों ने 13 हजार 798 बिजली मीटरों का निरीक्षण किया। बिजली चोरी करने वाले 403 और अनाधिकृत बिजली का इस्तेमाल करने वाले 162 लोगों समेत कुल 565 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
कल्याण मंडल ई के तहत महावितरण को मलंग विद्युत लाइन पर भाल, वासर, द्वारली, नेवाली, धवलपाड़ा, पालेगांव और घरपे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर महावितरण के 588 कर्मचारियों की 76 टीमों ने इस क्षेत्र में 7 हजार 261 बिजली कनेक्शनों का निरीक्षण किया। इस जांच में पता चला कि 151 जगहों पर बिजली चोरी हो रही है। इसके अलावा 237 बिजली मीटर टूटी सील और संदिग्ध सामान बदामद किया गया। इसके साथ ही 74 ग्राहकों के खराब बिजली मीटर बदले गए। यह भी पढ़े: महाराष्ट्र में चल रहा अवैध अबॉर्शन रैकेट, नदी में शिशुओं के भ्रूण मिलने से हंगामा
बता दें कि वाशी मंडल में वांगणी विद्युत लाइन पर वंजे, देविचा पाड़ा, खेरना, चंद्रन, टोंड्रे, पाले खुर्द के क्षेत्रों में 500 कर्मचारियों की 98 टीमों द्वारा 3 हजार 985 बिजली कनेक्शनों का निरीक्षण किया गया। 53 स्थानों पर बिजली चोरी और 24 स्थानों पर बिजली का अनाधिकृत उपयोग पाया गया। 45 ग्राहकों के खराब बिजली मीटर बदले गए हैं।
वसई मंडल में धूमल नगर बिजली लाइन पर धनीव, गावदेवी मंदिर क्षेत्र, शांतिनगर, नवजीवन, मिल्लत नगर, गंगदेपाड़ा, राशिद कंपाउंड, जाधव पाड़ा क्षेत्र में 2 हजार 552 बिजली कनेक्शनों का 610 कर्मचारियों की 62 टीमों ने निरीक्षण किया गया। इसमें 199 स्थानों पर बिजली चोरी और 138 लोगों द्वारा बिजली का अनाधिकृत उपयोग करना पाया गया। इसके साथ ही साथ ही 17 ग्राहकों के खराब बिजली मीटर बदले गए। जहां बिजली चोरी पाई जाती है, वहां बिजली चोरी का अनुमानित भुगतान और बंदोबस्त राशि का भुगतान करने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि समय सीमा के भीतर यह राशि नहीं देने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी जायेगी।
महाविद्रण ने चेतावनी दी है दी हैं कि अनाधिकृत विद्युत इस्तेमाल के मामले में धारा 126 के तहत महावितरण द्वारा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बिजली चोरी के अपराध में भारी सजा और जुर्माने का प्रावधान है और किसी भी तरह के हथकंडे से बिजली चोरी करने की कोशिश नहीं करना चाहिए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी है।
Updated on:
23 Nov 2022 07:26 pm
Published on:
23 Nov 2022 07:25 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
