8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे की मिनी कैबिनेट पर अजित पवार ने दी पहली प्रतिक्रिया, बोले- कुछ चेहरे न होते तो अच्छा होता

Maharashtra Politics News: महाराष्ट्र के कैबिनेट में अब कुल सदस्यों की संख्या 20 हो गयी है, जो अधिकतम 43 सदस्यों की संख्या से आधी से भी कम है। एकनाथ शिंदे ने जून में शिवसेना से बगावत की थी और कई बागी नेताओं के साथ मिलकर बीजेपी के समर्थन से सरकार बना ली थी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 09, 2022

Ajit Pawar will meet Eknath Shinde and Devendra Fadnavis

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस से अजित पवार करेंगे मुलाकात

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 41 दिन बाद एकनाथ शिंदे ने अपने दो सदस्यीय कैबिनेट का विस्तार मंगलवार को किया। राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के 9 और शिंदे समूह के 9 शिवसेना विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस पर महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार ने अपनी पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने वरिष्ठ नेता अजित पवार भी आज शिंदे कैबिनेट के नए मंत्रियों के शपथ समारोह में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे की मिनी कैबिनेट पर राय व्यक्त की और कहा "कैबिनेट का विस्तार किया गया है, अब राज्य में विकास कार्य होना चाहिए।" यह भी पढ़े-Maharashtra Cabinet Expansion: शिंदे-फडणवीस सरकार के नए मंत्रियों के नाम की पूरी लिस्ट यहां देखिये

एनसीपी नेता ने कहा "देरी से सही लेकिन महाराष्ट्र को मंत्री मिल गए है। अब सरकार को राज्य के लोगों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए, राज्य में अभी कई समस्याएं हैं। लेकिन कुछ मामलों में जिन लोगों को अभी तक क्लीनचीट नहीं मिली है, ऐसे लोगों के नाम टाले गए होते तो बेहतर होता।"

दरअसल अजित पवार ने यह बात शिंदे गुट के विधायक अब्दुल सत्तार को मंत्री बनाये जाने को लेकर कही है, क्योकि सत्तार के खिलाफ विपक्ष टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) घोटाला मामले में जांच की मांग कर रहा है। एक दिन पहले ही प्रवर्तन निदेशालय ने टीईटी घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। शिवसेना के बागी विधायक अब्दुल सत्तार की तीन बेटियों और एक बेटे का टीईटी 2019-20 की लिस्ट में नाम आया है। जबकि महाविकास अघाडी सरकार में मंत्री रहे अब्दुल सत्तार के किसी बच्चे ने परीक्षा पास भी नहीं की थी।

बता दें कि महाराष्ट्र के कैबिनेट में अब कुल सदस्यों की संख्या 20 हो गयी है, जो अधिकतम 43 सदस्यों की संख्या से आधी से भी कम है। एकनाथ शिंदे ने जून में शिवसेना से बगावत की थी और कई बागी नेताओं के साथ मिलकर बीजेपी के समर्थन से सरकार बना ली थी। शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से दोनों वरिष्ठ नेता महाराष्ट्र की सरकार चला रहे थे।