भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं है। लेकिन क्या आप जानते है कि आम्रपाली दुबे कभी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं बल्कि वो एक डॉक्टर के सपने देखा करती थीं। लेकिन एक वजह से उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपना कदम रखा था।
भोजपुरी सिनेमा अब बहुत मशहूर हो गया है। भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की टॉप हीरोइनों में शुमार हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले वो टीवी सीरियल्स में काम करती थीं। आज आम्रपाली दुबे भले ही एक मशहूर अभिनेत्री बन गई हो मगर कभी वो अभिनेत्री बनना ही नहीं चाहती थीं। बल्कि वो तो एक डॉक्टर बनना चाहती थीं। आम्रपाली दुबे ने महज दादी की वजह से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।
बचपन से ही आम्रपाली दुबे डॉक्टर बनने के सपने देखा करती थीं। बचपन से ही आम्रपाली दुबे पढ़ाई में काफी अच्छी थीं और उनका पढाई-लिखाई में बड़ा मन लगता था। ऐसे में दादी की इच्छा पूरी करने के लिए उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया। आम्रपाली दुबे ने पहले कई टीवी शोज में काम किया है। इस दौरान उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई थी। यह भी पढ़ें: Maharashtra: अब किन्नरों का होगा अपना घर, ट्रांसजेंडरों को आवास दिलाने की तैयारी में महाराष्ट्र सरकार, जानें पूरी योजना
बता दें कि टीवी सीरियल में काम करने के बाद आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सिनेमा का रुख किया और अच्छा खासा नाम कमा लिया है। भोजपुरी सिनेमा के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ दी। आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी में अपने करियर का आगाज साल 2014 में फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' के साथ शुरू किया था। इसमें वो पहली बार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ नजर आई थीं।
इस फिल्म में दोनों एक्टिंग और केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया गया था। इसके बाद तो आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ी बन गई और दोनों ने एक के बाद एक कई फिल्मों में काम किया और सभी फिल्में सुपर हिट रही थीं। इनकी जोड़ी आज भी रील और रियल में काफी पसंद जाता है। भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले आम्रपाली दुबे टीवी पर सीरियल ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ नजर आई थीं। इसके अलावा वह 'मायका', 'सात फेरे' जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रहीं हैं और दर्शकों के दिलों पर राज किया है।