16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाम घसीटा तो चुप नहीं रहूंगी! तमिल एक्ट्रेस Trisha Krishnan ने इस पॉलिटिशियन को दिया करारा जवाब

Trisha Krishnan Political Controversy: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन ने नैनार नागेन्द्रन के अपमानजनक टिप्पणी पर अपना करारा जवाब दिया। उन्होंने x पर अपने वकील के लीगल स्टेटमेंट को री-शेयर किया।

2 min read
Google source verification
Nainar Nagendran and Trisha Krishnan controversy

नैनार नागेंद्रन के विवादित बयान के बाद त्रिशा कृष्णन का करारा जवाब। (फोटो सोर्स: X, IMDb)

Trisha Krishnan Political Controversy: त्रिशा कृष्णन भाजपा नेता नैनार नागेन्द्रन के बयान पर कानूनी प्रतिक्रिया देते हुए राजनीति से तटस्थता और निजी जीवन पर टिप्पणी पर आपत्ति जताई, जिसे सोशल मीडिया पर समर्थन मिला।

विवाद की शुरुआत कैसे हुई

तमिल फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन हाल ही में एक राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गईं। मामला तब शुरू हुआ जब भाजपा तमिलनाडु अध्यक्ष नैनार नागेन्द्रन ने मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेता-नेता Vijay पर टिप्पणी करते हुए त्रिशा का नाम भी जोड़ दिया। इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कई लोगों ने इसे अनुचित बताया। देखते ही देखते यह मुद्दा वायरल हो गया।

त्रिशा का सख्त रुख

विवाद बढ़ने के बाद त्रिशा ने सीधे किसी का नाम लिए बिना एक आधिकारिक कानूनी बयान जारी किया। उन्होंने साफ कहा कि वह किसी भी तरह की बेइज्जती या अपमानजनक टिप्पणी को सहन नहीं करेंगी। उनका यह संदेश साफ था कि सम्मान के मामले में कोई समझौता नहीं होगा। इस बयान के बाद उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनका समर्थन किया।

क्या था भाजपा तमिलनाडु अध्यक्ष नैनार नागेन्द्रन का बयान?

तमिलनाडु भाजपा के राज्य अध्यक्ष ने एक्टिंग से पॉलिटिक्स में आए विजय का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि 'वह व्यक्ति जो छत पर भी नहीं चढ़ सकता, स्वर्ग तक पहुंचने का सपना देख रहा है। दुख की बात है, वह पूरी तरह अनुभवहीन है। पहले उसे अपने घर से बाहर आना चाहिए। पहले त्रिशा के घर से बाहर आए, उसके बाद कुछ हो सकता है।'

लीगल स्टेटमेंट में क्या कहा गया

त्रिशा की ओर से उनके वकील ने पांच बिंदुओं वाला बयान जारी किया। इसमें स्पष्ट किया गया कि अभिनेत्री किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ी नहीं हैं और राजनीति पर उनका रुख पूरी तरह तटस्थ है। बयान में यह भी कहा गया कि त्रिशा चाहती हैं कि उन्हें केवल उनके काम, फिल्मों और अभिनय के लिए पहचाना जाए, न कि किसी राजनीतिक जोड़-तोड़ या अफवाह के आधार पर।

निजी जीवन पर टिप्पणी पर आपत्ति

कानूनी बयान में यह भी जोर दिया गया कि किसी के निजी जीवन को सार्वजनिक मंच पर चर्चा का विषय बनाना सही नहीं है। ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए, क्योंकि उनके बयान का समाज पर असर पड़ता है। वकील ने अपील की कि त्रिशा का नाम उन मामलों में न घसीटा जाए जिनसे उनका कोई लेना-देना नहीं है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

त्रिशा के इस शांत लेकिन सख्त रुख को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है। कई यूजर्स ने इसे 'पावरफुल' और 'क्लासी' जवाब बताया।

फिलहाल यह मामला चर्चा में बना हुआ है, लेकिन त्रिशा ने अपने बयान से यह साफ कर दिया है कि वह अपनी पहचान सिर्फ अपने पेशे और कला से ही बनाना चाहती हैं।