15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amrit Mahotsav 2022: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, आजादी के अमृत महोत्सव पर 214 दोषियों को मिल सकती है रिहाई

आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने 214 कैदियों की रिहाई करने वाली है। यह केंद्र सरकार के कुछ श्रेणियों के कैदियों को विशेष छूट देने और उन्हें रिहा करने के निर्देशों के अनुसार है।
2 min read
Google source verification
jail.jpg

Jail

भारत के स्वतंत्रता दिवस का 75 वां वर्ष या आजादी का अमृत महोत्सव एक आगामी कार्यक्रम है, जिसमें भारत की स्वतंत्रता का 75 वां वर्ष 15 अगस्त 2022 को भारत में मनाया जाएगा । इस बीच महाराष्ट्र सरकार इस स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ अगले गणतंत्र दिवस और अगले साल 15 अगस्त को कुल 214 दोषियों को रिहाई करने के लिए तैयार है। अतिरिक्त डीजी (जेल) सुनील रामानंद ने बताया कि हमने राज्य के अलग-अलग जेलों से 214 दोषियों को रिहा करने का फैसला किया है।

वहीं, गृह विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राज्यपाल के औपचारिक आदेश की प्रतीक्षा हो रही है। इन दोषियों को तीन अवसरों पर रिहा किया जाएगा, जिसमें पहला 15 अगस्त को (इसी साल), दूसरा 26 जनवरी 2023, और तीसरा 15 अगस्त 2023 को। यह केंद्र सरकार के कुछ श्रेणियों के कैदियों को विशेष छूट देने और उन्हें तीन चरणों में रिहा करने के आदेशों के मुताबिक है। यह भी पढ़ें: CWC 2022: खाने को नहीं थी रोटी, आर्मी में रहकर की देश की सेवा; अविनाश साबले ने स्टीपलचेज में जीता रजत पदक

फिलहाल महाराष्ट्र में लगभग 43 हजार विचाराधीन और 6 हजार के करीब दोषी अपराधी हैं। बता दें कि इस साल 15 अगस्त को भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तैयार है। इस दौरान केंद्र सरकार आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम सेलेब्रेट कर रही है। ये देश के लोगों को समर्पित है। जैसा की हर देशवासी जानता है कि भारत 1858 से 1947 तक ब्रिटिश शासन के अधीन था।

ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने सन 1757 से 1857 तक भारत पर हुकुमत किया था। 15 अगस्त 1947 को भारत ने 200 साल के ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से आजादी हासिल की। स्वतंत्रता सेनानियों के साहस और बलिदान से 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों ने देश छोड़ दिए और हम आजाद हो गए। वहीं, आजादी के 75 साल पूरे होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग