23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Corona आर्थर रोड जेल के 77 कैदियों और 26 अधिकारियो  को कोरोना

150 कैदियों की हुई जांच , अधिकारियो को किया कोरेनटाइन

2 min read
Google source verification
मुंबई के आर्थर रोड जेल में कैदी कोरोना पॉजीटिव , तलोजा जेल में कैदी की मौत

मुंबई के आर्थर रोड जेल में कैदी कोरोना पॉजीटिव , तलोजा जेल में कैदी की मौत

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

मुंबई . मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद एक 50 वर्षीय कैदी बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल में बंद 77 कैदी और 26 अधिकारी कोरोना पॉजीटिव पाए जाने की जानकारी सूत्रों से मिली है | वंही गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि जेल के अन्य सभी कैदियों की जांच करने के साथ ही अधिकारियो की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जाएगा |

जानकारी अनुसार पिछले वर्ष नवंबर महीने में हत्या के आरोप में एक 50 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया था | उसके बाद उसे आर्थर रोड जेल में रखा गया था | बुधवार को अचानक कैदी की तबीयत ख़राब होने के बाद जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया | वंहा जांच के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव पाया गया है | इसके बाद ही कैदी को अलग वार्ड में रखा गया है | वंही इस कैदी को लेकर अस्पताल आने वाले सुरक्षा अधिकारियो को कोरेन टाइन कर दिया गया है | इसके साथ ही एक डॉक्टर की टीम आर्थर रोड जेल में जाकर 150 कैदियों और जेल के अधिकारियो की जांच की है | जिसमे 77 कैदी और 26 अधिकारी कोरोना पॉजीटिव पाए गए है |


800 कैदियों वाले आर्थर रोड जेल में 2700 कैदी
मुंबई के भायखला के पास स्थित आर्थर रोड जेल की क्षमता सिर्फ 800 कैदियों की है, लेकिन यहां इस समय 2700 कैदी रखे गए हैं | जेल प्रशासन ने कहा कि वो कैदियों को लेकर सतर्क है और यहां शारीरिक दूरी का भी ध्यान रखा जा रहा है | वहीं गृहमंत्री अनिल देशमुख ने राज्य की 8 जेलों को पूरी तरह सील कर दिया है, जिसमें आर्थर रोड जेल भी शामिल है यहां सभी जेलकर्मियों को जेल परिसर में ही रहने की व्यवस्था की गई है | इसके बावजूद आर्थर रोड जेल में कैदी कोरोना पॉजीटिव पाए जाने से हड़कंप मचा हुआ है |