10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘स्मृति मंधाना के नाम पर लेता था पलाश मुच्छल…’, शादी टूटने के बाद सिंगर को लेकर निर्माता का बड़ा खुलासा

Palash Muchhal: स्मृति मंधाना को शादी में धोखा देने के बाद म्यूजिक कंपोजर और सिंगर पलाश मुच्छल पर एक और बड़ी जालसाजी का आरोप लगा है। निर्माता ने कई बड़े राज खोले हैं और FIR दर्ज करवा दी है।

3 min read
Google source verification
Palash Muchhal accused of cheating 40 lakh Producer big revelation said he take money Smriti Mandhana name

पलाश मुच्छल पर लगे धोखाधड़ी के आरोप

Palash Muchhal accused of cheating of 40 lakh: स्मृति मंधाना संग शादी टूटने के बाद फेमस म्यूजिक कंपोजर और सिंगर पलाश मुच्छल पर एक बार फिर धोखा देने को लेकर सुर्खियों में हैं। उन पर धोखाधड़ी का एक और गंभीर मामला सामने आया है। जिसके सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रखा है।

महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक एक्टर और फिल्म निर्माता ने पलाश के खिलाफ 40 लाख रुपये हड़पने की शिकायत दर्ज कराई है। सांगली पुलिस इस मामले की शुरुआती जांच में जुट गई है। जैसे ही पलाश को लेकर ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया, कुछ समय पहले तक जो लोग पलाश की तारीफों के पुल बांध रहे थे वहीं अब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

पलाश मुच्छल पर लगा धोखाधड़ी का आरोप (Palash Muchhal accused of cheating of 40 lakh)

PTI के अनुसार, 34 साल के एक्टर और निर्माता विद्यान माने ने गुरुवार को सांगली के पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन सौंपकर पलाश मुच्छल के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। विद्यान का दावा है कि उनकी मुलाकात पलाश से 5 दिसंबर 2023 को सांगली में हुई थी। उस समय पलाश ने उन्हें अपनी आगामी फिल्म 'नजारिया' में निवेश करने का ऑफर दिया था।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पलाश ने विद्यान को फिल्म में एक रोल देने का वादा किया और साथ ही यह लालच भी दिया कि अगर वे 25 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो ओटीटी रिलीज के बाद उन्हें 12 लाख रुपये का मुनाफा होगा।

पलाश ने स्मृति के नाम पर लिए पैसे (Palash Muchhal Accused Of Rs 40 Lakh Fraud In Sangli)

विद्यान माने के अनुसार, पलाश की बातों में आकर उन्होंने मार्च 2025 तक किस्तों में कुल 40 लाख रुपये पलाश को दे दिए।  पहले जिस फिल्म का बजट 55 लाख रुपये बताया गया था, फिर पलाश की मां ने उसका बजट डेढ़ करोड़ रुपये बताया। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो फिल्म पूरी हुई और न ही फिल्म को लेकर कोई अपडेट मिला। जब विद्यान ने अपने पैसे वापस मांगे, तो कथित तौर पर पलाश ने वादा किया कि स्मृति से शादी होने के बाद वो सारा पैसा लौटा देंगे।

वहीं, विद्यान माने के मुताबिक स्मृति मंधाना से शादी कैंसिल होने के बाद पलाश ने उन्हें इग्नोर करना शुरू कर दिया। पैसे लौटाने की बात पर उन्होंने विद्यान माने को ही फंसाने की बात कही और पलाश की मां ने विद्यान माने को ब्लॉक भी कर दिया। कोई रास्ता न समझ आने पर विद्यान ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

विद्यान माने के पास है पलाश के खिलाफ सबूत (Palash Muchhal against Proff)

विद्यान माने ने आगे कहा, 'मैंने सिर्फ वही मांगा जो हमारा कमिटमेंट हुआ था। मैं इस फिल्म का इंवेस्टर था और पलाश ने वादा किया था कि चाहे फिल्म बिके या न बिके वह 6 महीने में मेरा पैसा वापस कर देगा। मैंने लंबा इंतजार किया पर अब जब मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं बचा तब मैं पुलिस के पास पहुंच गया और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस अब आगे की जांच करेगी। मेरे पास सारे ट्रांजैक्शन के सबूत भी मौजूद हैं।

चैट स्क्रीनशॉट और उनके ब्लैकमेलिंग करने वाले मैसेज के सबूत भी हैं। वो मुझसे कहते थे कि दस लाख रुपये और दो वरना आपको एक भी रुपया नहीं मिलेगा।" फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और पलाश मुच्छल की तरफ से अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है।

हाल ही में टूटी थी शादी (Palash Muchhal and Smriti Mandhana Wedding Cancelled)

यह विवाद ऐसे समय पर सामने आया है जब पलाश मुच्छल अपनी निजी जिंदगी को लेकर पहले से ही चर्चा में थे। पलाश और भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर 2025 को होने वाली थी, लेकिन स्मृति के पिता के अचानक बीमार होने के बाद शादी को टाल दिया गया था और फिर खबर आई थी कि पलाश ने स्मृति मंधाना को भी धोखा दिया था, जिस वजह से वो शादी टूटी थी। अब पलाश पर एक और धोखाधड़ी का आरोप लगा है।