
Asaram Bapu : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को पुणे में भर्ती कराया गया है। भारी सुरक्षा के बीच स्वयंभू बाबा आसाराम को एक निजी कॉटेज में रखा गया है, जहां आयुर्वेदिक अस्पताल द्वारा उनका हृदय संबंधी बीमारी का इलाज किया जाना है।
अधिकारियों ने बताया कि आसाराम बापू को कड़ी सुरक्षा के बीच पुणे में भर्ती कराया गया है। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को हाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट ने राहत देते हुए आयुर्वेदिक उपचार लेने की इजाजत दी। आसाराम को मेडिकल आधार पर 7 दिन की पैरोल मिली है।
83 वर्षीय आसाराम बापू पिछले कुछ समय से हृदय रोग से पीड़ित है। हालांकि उन्हें पुलिस हिरासत में रहकर इलाज कराना होगा।
पुणे पुलिस ने आशंका जताई कि अगर आसाराम को अस्पताल में रखा गया तो कानून-व्यवस्था की समस्या हो सकती है. कोर्ट ने उन्हें पुणे में निजी कक्ष में इलाज कराने की इजाजत दे दी। हालांकि आसाराम का इलाज 24 घंटे पुलिस की निगरानी में रहेगा।
आसाराम को सितंबर 2013 में गिरफ्तार किया गया था। राजस्थान हाईकोट ने 13 अगस्त को आसाराम को महाराष्ट्र के एक आयुर्वेदिक अस्पताल में पुलिस हिरासत में इलाज कराने की अनुमति दी थी। इसके चलते आसाराम को विमान से मुंबई लाया गया और फिर पुणे ले जाया गया। उसके साथ जोधपुर पुलिस का एक दल और दो सहायक भी मुंबई आए हैं। सुरक्षा के तौर पर महाराष्ट्र पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।
आसाराम बापू दो जघन्य मामलों में सजा काट रहा हैं। आसाराम को अपने आश्रम में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में 2013 में जोधपुर पुलिस ने इंदौर के एक आश्रम से गिरफ्तार किया था। लंबी सुनवाई के बाद आसाराम को 2018 में पॉस्को एक्ट के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
वहीँ, दूसरा मामला आसाराम के गुजरात स्थित गांधीनगर आश्रम से जुड़ा है। जहां की एक महिला अनुयायी ने उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। सूरत की रहने वाली पीड़िता ने आसाराम पर 2013 में आश्रम में बार-बार उससे बलात्कार करने का आरोप लगाया। गांधीनगर कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद जनवरी 2023 में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
Updated on:
28 Aug 2024 12:58 pm
Published on:
28 Aug 2024 12:34 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
