
Mumbai Rape Case
महाराष्ट्र के नासिक से यौन शोषण का मामला सामने आया हैं। नासिक जिले में एक आश्रम संचालक पर पांच नाबालिग समेत छह स्टूडेंट्स के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है। इस मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी आश्रम संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। हर्षल मोरे नाम के शख्स ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस आरोपी हर्षल से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही उस पर पांच अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं।
इस मामले में नासिक के डीसीपी किरण कुमार चव्हाण ने बताया कि 23 नवंबर को एक आश्रम चलाने वाले हर्षल मोरे के खिलाफ नासिक में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप करने की शिकायत दर्ज की गई थी। पूछताछ के बाद पता चला कि आरोपी हर्षल ने पांच और लड़कियों के साथ बलात्कार किया है। इस पर जांच की गई। जांच के बाद हर्षल मोरे के खिलाफ आईपीसी, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत आज पांच अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। यह भी पढ़े: मुंबई में 6 महीने के बच्चे की दर्दनाक मौत, वजह जानकर हर कोई रह गया हैरान
5 लड़कियां नाबालिग: बता दें कि जानकारी के मुताबिक, नाबालिग स्टूडेंट की शिकायत को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया। इसके बाद पुलिस ने आश्रम में पढ़ने वालीं दूसरी स्टूडेंट्स से भी पूछताछ की। पुलिस की इस पूछताछ में पांच लड़कियों ने आश्रम संचालक हर्षल मोरे के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। डीसीपी किरण कुमार चव्हाण ने बताया कि आरोप लगाने वालीं छह में से पांच लड़कियां नाबालिग हैं।
अगस्त में भी आ चुका है मामला: महाराष्ट्र में ये कोई पहला मामला नहीं है। इसी साल अगस्त महीने में चंद्रपुर में एक आश्रम स्कूल के अधीक्षक पर नाबालिग स्टूडेंट ने बलात्कार का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और अधीक्षक को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले की जांच के लिए एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था।
Updated on:
27 Nov 2022 04:00 pm
Published on:
27 Nov 2022 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
