22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालासाहेब ठाकरे हमारे दिलों में…एकनाथ शिंदे की नाराजगी को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने खोले राज

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन होने के बाद भी एकनाथ शिंदे की नाराजगी की चर्चाएं जोरों पर हैं। इसपर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खुलकर बातचीत की है।

2 min read
Google source verification
Devendra Fadnavis: बालासाहेब ठाकरे हमारे दिलों में... एकनाथ शिंदे को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने खोले राज

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने सहयोगियों पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने कई अनसुलझे सवालों के जवाब दिए। एक इंटरव्यू में देवेंद्र फडणवीस से सवाल किया गया कि एकनाथ शिंदे जो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। वो डिप्टी सीएम बनने के लिए कैसे मान गए। उनकी नाराजगी कैसे दूर की गई? देवेंद्र फडणवीस ने इसका जवाब दिया। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र सरकार में विभागों के बंटवारे पर अपनी बात स्पष्ट की।

एकनाथ शिंदे की नाराजगी अफवाह

दरअसल, सीएनएन-न्यूज 18 के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी सरकार की कार्यशैली और सहयोगियों के साथ रिश्तों पर बातचीत की। एक सवाल के जवाब में देवेंद्र फडणवीस ने कहा "महाराष्ट्र में तीन दलों की सरकार होने के चलते हर मुद्दे पर चर्चा और सामूहिक निर्णय आवश्यक हो जाता है। महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर कोई देर नहीं की गई। साथ ही एकनाथ शिंदे भी किसी बात को लेकर नाराज नहीं थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद के लिए कैसे राजी हुए।

यह भी पढ़ें : मिड-डे मील खाने से स्कूल के 70 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्तपाल में भर्ती

एकनाथ शिंदे ने पहले ही मान लिया था भाजपा का सीएम

देवेंद्र फडणवीस ने बताया "महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद ही दिल्ली में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें एकनाथ शिंदे जी ने यह मान लिया कि ज्यादा विधायक होने के चलते महाराष्ट्र में सीएम पद भाजपा को ही मिलना चाहिए।" इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि शिंदे के डिप्टी सीएम बनने पर असहमति की खबरें चल रही थीं? इसपर देवेंद्र फडणवीस ने कहा "अगर पार्टी का मुखिया ही सरकार के बाहर रहे तो पार्टी नहीं चल सकती। मैंने शिंदे जी को यही समझाया। शिंदे जी भावुक स्वभाव के हैं। जबकि अजित दादा व्यावहारिक राजनीति करते हैं। मैंने दोनों से तालमेल बिठा लिया है।"

महाराष्ट्र में राजनीतिक चुनौतियों पर भी चर्चा

इंटरव्यू के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने बताया "बीते ढाई साल उनके लिए टेढ़े-मेढ़े सफर से कम नहीं थे। अब तीन दलों की सरकार है। इसलिए विभागों का बंटवारा भी सामूहिक फैसले के अनुसार किया जाएगा। चाहे गृह मंत्रालय हो या कोई और, हम सब मिलकर निर्णय लेंगे। इस दौरान महाराष्ट्र की राजनीतिक चुनौतियों पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा "साल 2019 में उद्धव ठाकरे के धोखे के बाद महाराष्ट्र में भाजपा ने लगातार संघर्ष किया। हमने ढाई साल तक लड़ाई लड़ी और इस दौरान हमारे सहयोगी भी हमारे साथ रहे।"

यह भी पढ़ें : CM बनते ही फडणवीस ने मंत्रालय बंटवारे को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

अजित पवार की तारीफ और आमंत्रण कार्ड पर सफाई

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी प्रमुख अजित पवार के विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा "लोकसभा चुनावों के बाद अजित दादा पर सवाल खड़े हुए थे, लेकिन विधानसभा चुनाव में उन्होंने अच्छा काम किया।" इसके अलावा उन्होंने लोकसभा चुनाव में विरोधियों के हमलों को अपने लिए अच्छा बताया। साथ ही कहा कि महाराष्ट्र की जनता मोदी जी के साथ है। देवेंद्र फडणवीस ने नई सरकार के गठन के लिए बांटे जाने वाले आमंत्रण पत्र के विवाद पर कहा कि आमंत्रण कार्ड नियमानुसार ही बनाया गया था। बालासाहेब ठाकरे हमारे दिलों में हैं। हमें उनकी छवि कहीं भी दिखाने की जरूरत नहीं है।