28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेस्ट बस से शराब की तस्करी , आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार

हजारो रुपए कीमत के शराब बरामद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Nagmani Pandey

•

Updated: 19 May 2020, 1:18 AM IST

बेस्ट बस से शराब की तस्करी , आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार

बेस्ट बस से शराब की तस्करी , आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

मुंबई . कोरोना महामारी के कारण देश भर में लॉकडाउन है | इस दौरान शराब विक्री पर रोक लगाई गई है | ऐसे में मुंबई के बेस्ट बस के जरिए शराब की तस्करी किए जाने का खुलासा नालासोपारा के तुलिंज पुलिस ने किया है | बस ड्राइवर को गिरफ्तार करते हुए लगभग तीन हजार रुपए कीमत के शराब जब्त किया है |

तुलिंज पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर निजाम होडेकर (48) को गिरफ्तार किया है | एक यात्री ने तुलिंज पुलिस को बताया था कि मुंबई में इमरजेंसी सेवा देने वाले कर्मचारियों और अधिकारियो को लेजाने वाले बस में अवैध रूप से शराब की तस्करी किया जा रहा है | जिसके बाद तुलिंज पुलिस ने रविवार रात 8 बजे बेस्ट बस क्रमांक एमएच 03-सीवी-6038 बस को रोक कर जांच किया | बस के कैबिन से पुलिस ने 2,900 रुपए कीमत के मैक डोनाल्ड व्हिस्की 13 बॉटल, 4,160 रुपए के वंडर प्राइड व्हिस्की 10 बॉटल, 5,950 रॉयल स्ट्रांग व्हिस्की 35 बॉटल, 2,720 रुपए का रॉयल स्ट्रांग व्हिस्की, 8 बॉटल, 5,940 टुबर्ग स्ट्रांग वियर 36 बॉटल, 1,980 रुपए के किंग फिशर 12 बॉटल, 1,600 रुपए किंग फिशर प्रीमियम बियर 10 बॉटल, 2,600 रुपए की संतरा जीएम की 100 बॉटल और लाल कलर की बस जिसकी कीमत 12 लाख आंकी गई है। बस और शराब की कुल कीमत मिलाकर 12 लाख 30 हजार 550 रुपए पुलिस द्वारा बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर नालासोपारा से मुंबई में शराब ले जाकर उसकी सप्लाई करता था | उसके बदले उसे मोटी रक्कम मिलता था |

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग