5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाना पाटेकर की हीरोइन हुई धोखाधड़ी का शिकार, प्रोड्यूसर के नाम पर ठगे लाखों रुपये

Nana Patekar Actress Varsha Usgaonkar Fraud Case: नाना पाटेकर के साथ काम कर चुकींं एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification
Nana Patekar Actress Varsha Usgaonkar Fraud Case

Nana Patekar Actress Varsha Usgaonkar Fraud Case (सोर्स- एक्स)

Nana Patekar Actress Varsha Usgaonkar Fraud Case: हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने वाली अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर इन दिनों एक चौंकाने वाली खबर को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 'तिरंगा' में नाना पाटेकर के साथ नजर आ चुकीं वर्षा उसगांवकर कथित तौर पर एक बड़े निवेश घोटाले का शिकार हुई हैं।

मुंबई पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुल करीब 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है, जिसमें अभिनेत्री समेत कई अन्य लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं।

बिल्डर-प्रोड्यूसर बनकर रचा गया जाल (Nana Patekar Actress Varsha Usgaonkar Fraud Case)

पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी ने खुद को बिल्डर और फिल्म प्रोड्यूसर के रूप में पेश किया। उसने एक निर्माण परियोजना में निवेश करने पर आकर्षक मुनाफे का भरोसा दिलाया। मनोरंजन जगत से जुड़े कुछ लोगों को इस प्रस्ताव में शामिल किया गया। भरोसे के आधार पर वर्षा उसगांवकर और अन्य लोगों ने आरोपी को बड़ी रकम ट्रांसफर की।

यह पूरा घटनाक्रम 2019 के अंत से 2020 की शुरुआत के बीच का बताया जा रहा है। शुरुआती दौर में आरोपी ने विश्वास बनाए रखने के लिए कुछ राशि वापस भी की, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया। जब निवेशकों ने लगातार संपर्क साधने की कोशिश की, तो उसका फोन बंद मिलने लगा।

धमकी का भी आरोप (Nana Patekar Actress Varsha Usgaonkar Fraud Case)

मामले की शिकायत मराठी रंगमंच और फिल्म जगत से जुड़ी अभिनेत्री मृणालिनी सुभाष ने दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि पैसे की मांग करने पर आरोपी ने डराने-धमकाने की कोशिश भी की। इस घटना के बाद मामला मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया।

आरोपी का नाम अविनाश जाधव बताया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस शख्स ने अन्य लोगों को भी इसी तरह निवेश के नाम पर जाल में फंसाया है। फिलहाल आर्थिक अपराध से जुड़े पहलुओं की गहन जांच जारी है।

फिल्मी दुनिया में बढ़ते निवेश घोटाले

यह पहला मौका नहीं है जब मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकार निवेश के नाम पर ठगी का शिकार हुए हों। ग्लैमर की दुनिया में बड़े रिटर्न का लालच दिखाकर कई बार जालसाज सक्रिय हो जाते हैं। फिल्म और रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स में तगड़े मुनाफे का दावा अक्सर लोगों को आकर्षित करता है।

वर्षा उसगांवकर ने 90 के दशक में हिंदी और मराठी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई थी। फिल्म Tirangaa में उनकी भूमिका को आज भी याद किया जाता है। ऐसे में उनके साथ हुई इस धोखाधड़ी की खबर ने फैंस को भी हैरान कर दिया है।

पुलिस की अपील

मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी निवेश प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें। खासकर जब कोई व्यक्ति खुद को बड़े प्रोड्यूसर, बिल्डर या कारोबारी के रूप में पेश करे, तो आधिकारिक दस्तावेज और कानूनी सत्यापन जरूरी है।

फिलहाल इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कुल कितनी रकम का लेन-देन हुआ और क्या इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं।