
Maharashtra Projects
गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में आयोजित रोजगार मेले को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को सरकारी विभागों में सामूहिक रूप से नियुक्ति पत्र देने के अभियान में महाराष्ट्र का नाम जुड़ रहा है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में 2 लाख करोड़ रुपए के 225 प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई गई हैं। यह जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी ने दी है। मुंबई में रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस मेले में दो हजार से ज्यादा लोगों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
इसी अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने यह भरोसा व्यक्त किया कि भविष्य में महाराष्ट्र के युवाओं के लिए रोजगार के और अधिक अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत खर्च कर रही है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के लाखों अवसर पैदा होने जा रहे हैं। यह भी पढ़े: Mumbai News: अभिनेता सलमान खान की मुसीबतें बढ़ी, पड़ोसी के खिलाफ मानहानि याचिका पर अब नए सिरे से होगी सुनवाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्टार्टअप, लघु उद्योगों को केंद्र सरकार हर संभव मदद कर रही है। इससे बड़ी तादाद में युवाओं को अपना हुनर दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। केंद्र सरकार के प्रयासों के तहत रोजगार के ये अवसर दलित, आदिवासी और महिलाओं को समान रूप से उपलब्ध होंगे।
यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में आयोजित राज्यस्तरीय रोजगार मेला में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश भर में इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं, इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी और अन्य क्षेत्रों में सरकार बड़े पैमाने पर निवेश कर रही है। महाराष्ट्र में 2 लाख करोड़ से भी अधिक के 225 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिल गई हैं। महाराष्ट्र में रेलवे के लिए 75 हजार करोड़ और सड़क विकास के लिए 50 हजार करोड़ की मदद की गई है।
8 साल में 8 करोड़ औरतों की मदद: बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि पिछले 8 सालों में 8 करोड़ महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप से जोड़ी गई हैं। उन्हें साढ़े पांच लाख करोड़ की मदद भी दी गई है। इस ग्रुप से जुड़ी महिलाएं अन्य महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सुविधाओं पर बड़े पैमाने पर खर्च कर रही है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के लाखों अवसर पैदा हो रहे हैं। भविष्य में भी महाराष्ट्र में युवाओं के लिए रोजगार के और अधिक मौके मिलेंगे।
Updated on:
03 Nov 2022 06:37 pm
Published on:
03 Nov 2022 06:36 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
