Indian Railway News : यह बदलाव सितंबर 2025 से प्रभावी होगा और खासतौर पर उन ट्रेनों में लागू किया जाएगा जो महाराष्ट्र, उत्तर भारत, कर्नाटक आदि राज्यों के कई बड़े शहरों के बीच संचालित होती हैं।
मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक और बड़ा कदम उठाते हुए 26 ट्रेनों में स्थायी रूप से 4 सामान्य (जनरल) श्रेणी के कोच जोड़ने का फैसला किया है। यह निर्णय उन यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है जो कन्फर्म टिकट नहीं मिलने की वजह से जनरल कोच में बिना आरक्षण यात्रा करते हैं।
यह बदलाव सितंबर 2025 से प्रभावी होगा और खासतौर पर उन ट्रेनों में लागू किया जाएगा जो महाराष्ट्र, उत्तर भारत, कर्नाटक आदि राज्यों के कई बड़े शहरों के बीच संचालित होती हैं।
इस फैसले से लाखों यात्रियों को खासकर छुट्टियों व त्योहारों के सीजन में भीड़-भाड़ से राहत मिलेगी। इससे बिना आरक्षण यात्रा करने वालों को अधिक स्थान मिलेगा और ट्रेनों में दबाव भी कम होगा।
| क्रम | ट्रेन संख्या | नाम | प्रभावी तिथि |
|---|---|---|---|
| 1 | 11001 | सीएसएमटी - बल्हारशाह नंदीग्राम एक्सप्रेस | 05.09.2025 |
| 2 | 11002 | बल्हारशाह - सीएसएमटी नंदीग्राम एक्सप्रेस | 07.09.2025 |
| 3 | 11027 | दादर - सतारा एक्सप्रेस | 05.09.2025 |
| 4 | 11028 | सतारा - दादर एक्सप्रेस | 06.09.2025 |
| 5 | 11041 | दादर - साईंनगर शिर्डी एक्सप्रेस | 06.09.2025 |
| 6 | 11042 | साईंनगर शिर्डी - दादर एक्सप्रेस | 07.09.2025 |
| 7 | 22157 | सीएसएमटी - चेन्नई एक्सप्रेस | 05.09.2025 |
| 8 | 22158 | चेन्नई - सीएसएमटी एक्सप्रेस | 08.09.2025 |
| 9 | 11029 | सीएसएमटी - कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस | 07.05.2025 |
| 10 | 11030 | कोल्हापुर - सीएसएमटी कोयना एक्सप्रेस | 05.09.2025 |
| 11 | 11139 | सीएसएमटी - होसपेटे एक्सप्रेस | 05.09.2025 |
| 12 | 11140 | होसपेटे - सीएसएमटी एक्सप्रेस | 06.09.2025 |
| 13 | 11005 | दादर - पुदुचेरी एक्सप्रेस | 07.05.2025 |
| 14 | 11006 | पुदुचेरी - दादर एक्सप्रेस | 09.09.2025 |
| 15 | 11021 | दादर - तिरुनेल्वेली एक्सप्रेस | 09.09.2025 |
| 16 | 11022 | तिरुनेल्वेली - दादर एक्सप्रेस | 11.09.2025 |
| 17 | 11035 | दादर - मैसुरु शरावती एक्सप्रेस | 11.09.2025 |
| 18 | 11036 | मैसुरु - दादर शरावती एक्सप्रेस | 14.09.2025 |
| 19 | 01025 | दादर - बलिया स्पेशल एक्सप्रेस | 08.09.2025 |
| 20 | 01026 | बलिया - दादर स्पेशल एक्सप्रेस | 10.09.2025 |
| 21 | 01027 | दादर - गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस | 06.09.2025 |
| 22 | 01028 | गोरखपुर - दादर स्पेशल एक्सप्रेस | 08.09.2025 |
| 23 | 12135 | पुणे - नागपुर एक्सप्रेस | 06.09.2025 |
| 24 | 12136 | नागपुर - पुणे एक्सप्रेस | 07.09.2025 |
| 25 | 11403 | कोल्हापुर - नागपुर एक्सप्रेस | 05.09.2025 |
| 26 | 11404 | नागपुर - कोल्हापुर एक्सप्रेस | 06.09.2025 |
मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन तारीखों और ट्रेनों की जानकारी पर ध्यान दें और अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं। यह निर्णय आम यात्रियों को राहत पहुंचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे ट्रेनों में सफर करना और अधिक सुविधाजनक हो सकेगा।