27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PFI Ban: देश में PFI पर लगा 5 साल के लिए बैन, महाराष्ट्र के सीएम मुख्यमंत्री एकनाथ ने दी ये बड़ी प्रतिक्रिया

टेरर फंडिंग केस की जांच का सामना कर रहे पीएफआई यानी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर बैन लग गया है। इस बैन के बाद सियासी बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी पहली प्रतिक्रिया दी है। जानिए शिंदे ने क्या कहा-

less than 1 minute read
Google source verification
eknath_shinde.jpg

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

CM Eknath Shinde on PFI Ban: देश में टेरर फंडिंग केस की जांच का सामना कर रहे पीएफआई पर बड़ा एक्शन हुआ है। बताना चाहते हैं कि गृह मंत्रालय ने पीएफआई पर पांच साल के लिए बैन लगा दिया है। इस एक्शन के बाद सियासी बयानबाजी का दौर शुरू है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी प्रतिक्रिया दी है। शिंदे ने बैन के फैसले का स्वागत किया है।

पीएफआई पर बैन के फैसले का मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वागत किया। वह नासिक में पत्रकारों से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पीएफआई संगठन पर प्रतिबंध सही है। साथ ही शिंदे ने यह भी कहा कि जो लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं उन्हें भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़ें-Pankaja Munde: 'मोदी भी मुझे खत्म नहीं कर पाएंगे', पंकजा मुंडे के बयान पर अब घमासान; सुधीर मुनगंटीवार ने कही ये बड़ी बात

शिंदे ने कहा कि केंद्रीय और राज्य गृह विभाग ठीक से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश विरोधी विचार फैलाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी चेतावनी दी कि जो लोग देश विरोधी विचार फैलाने की कोशिश कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौर हो कि राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज नासिक के एक दिवसीय दौरे पर हैं। दरअसल दिल्ली, यूपी और महाराष्ट्र तक छापेमारी के बाद केंद्र सरकार एक्शन मोड़ में है। सरकार ने इस संगठन को UAPA के तहत गैरकानूनी घोषित किया हुआ है। साथ ही पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।