7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असंतोष दबाने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार की चॉकलेट: चव्हाण

पूर्व सीएम ने लगाया आरोप - भाजपा में नहीं चल रहा सब कुछ ठीक

less than 1 minute read
Google source verification
mumbai news

असंतोष दबाने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार की चॉकलेट: चव्हाण

मुंबई. राज्य मंत्रिमंडल में बदलाव हुआ तो सरकार के कामकाज को सुधारने के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ भाजपा के विधायकों के असंतोष को दबाने के लिए किया जाएगा। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यह बात अशोक चव्हाण ने दादर के टिलक भवन में आयोजित पदाधिकारियों की जिलेवार बैठक के बाद पत्रकार सम्मेलन में कही।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने वाली है। ऐसे में नए मंत्री बनाने पर कुछ खास होने वाला नहीं है। सरकार के साढ़े चार वर्ष के कामकाज से सिर्फ जनता नहीं बल्कि सत्ताधारी दल के विधायक भी नाराज है। पार्टी के असंतोष को दबाने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार का चॉकलेट दिया जा रहा है।
कांग्रेस में नहीं फूट
मंत्री गिरीश महाजन द्वारा कांग्रेस के विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने की बात कहने पर चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विधायक विचार से एकनिष्ठ हैं। भाजपा कितना भी प्रयास कर ले अब एक भी विधायक भाजपा में नहीं जाएगा। भाजपा को सत्ता का घमंड हो गया है,इसलिए वह विरोधी दल को तोडऩे का बयान दे रहे हैं।