मुंबई

बॉर्डर पर लगेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य मूर्ति, सीएम शिंदे का बड़ा ऐलान

Shivaji Maharaj Statue at LOC: मुख्यमंत्री ने शिवाजी महाराज के हथियार 'वाघ नख' को लंदन से महाराष्ट्र लाए जाने पर सवाल उठाने वालों की कड़ी आलोचना की।

less than 1 minute read
Oct 27, 2023
पाक सीमा पर लगेगी शिवाजी महाराज की मूर्ति

Shivaji Maharaj Statue on India Pakistan Border: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि पाकिस्तान सीमा पर छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा, शिवाजी महाराज के वाघ नख (Wagh Nakh) को मातृभूमि पर वापस लाया जा रहा है, यह देश के लिए गर्व की बात है, लेकिन कुछ लोग इस पर भी संदेह जता रहे हैं।

सीएम शिंदे ने शिवाजी महाराज के हथियार 'वाघ नख' को लंदन से महाराष्ट्र लाए जाने पर सवाल उठाने वालों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘...ऐसा लगता है कि उन्होंने छत्रपति शिवराय के आदर्श को त्याग कर अफजल खाना के आदर्श को स्वीकार कर लिया है।’ यह भी पढ़े-‘...तो PM मोदी का विमान शिरडी में नहीं उतरने देते’, मनोज जरांगे ने लगाया साजिश का आरोप

इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर छत्रपति शिवाजी की घुड़सवारी वाली भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। उन्होंने कहा, ''हमने भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थापित करने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज की एक भव्य घुड़सवारी वाली प्रतिमा यहां से भेजी है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर छत्रपति शिवाजी की एक प्रतिमा स्थापित की जाएगी। छत्रपति शिवाजी की तलवार देखकर पाकिस्तान भी कांप उठेगा।''

हालांकि, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मराठा आरक्षण के मुद्दे पर बोलने से बचते दिखे। जब सीएम से मराठा आंदोलन का नेतृत्व करने वाले मनोज जरांगे की भूख हड़ताल से जुड़े सवाल पूछे गए तो उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया।

आज सुबह ही मनोज जरांगे ने कहा था, ''अब प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को गरीबों की जरूरत नहीं है... उन्होंने हमसे 30 दिन का समय लिया। मराठों ने उन्हें 40 दिन का समय दिया। लेकिन कोई आरक्षण नहीं दिया गया। इसका मतलब यह है कि सरकार के साथ ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने मराठाओं के बच्चों को बड़ा होने से रोकने की साजिश रची थी।”

Published on:
27 Oct 2023 09:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर