15 जुलाई 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

खुशखबरी! अपने घर का सपना होगा पूरा, सिडको निकालेगी 22000 घरों के लिए लॉटरी, फिर आएगी मुंबई की बारी

Navi Mumbai CIDCO Lottery 2025: मुंबई जैसे शहरों में निजी बिल्डरों की घरों की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुकी हैं, वहीं सिडको और म्हाडा जैसी सरकारी संस्थाओं की योजनाएं जनता के लिए आशा की किरण हैं।

मुंबई

Dinesh Dubey

Jun 11, 2025

Mumbai Wadala news
मुंबई में शौच के लिए गए शख्स की 18वीं मंजिल से गिरकर मौत (फोटो- IANS / File)

Affordable Home Mumbai: नवी मुंबई में लगातार हो रहे विकास, एयरपोर्ट और सड़क नेटवर्क के विस्तार के चलते घरों की कीमतें आसमान छू रही हैं। साधारण एक बीएचके घर की कीमत अब करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। ऐसे में आम नागरिकों के लिए यहां घर खरीदना बेहद कठिन हो गया है। इस स्थिति में सिडको (CIDCO) की ओर से मिलने वाले किफायती घर ही आम जनता के लिए एकमात्र उम्मीद बनकर उभरे हैं। इसी पृष्ठभूमि में सिडको ने जून महीने के अंत तक नवी मुंबई में लगभग 22,000 घरों को बिक्री के लिए उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

सिडको के संचालक मंडल की बैठक में बुधवार को इस प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है। इन घरों में पिछली योजनाओं में बचे हुए करीब 16,000 घरों को भी शामिल किया जाएगा। हाल ही में सिडको ने 26,000 घरों की बिक्री योजना लाई थी, जिसे उम्म्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। हालांकि उस लॉटरी में सफल रहे करीब 10,000 लोगों ने पहला क़िस्त भर दिया है, जिसे सिडको प्रशासन ने संतोषजनक बताया है।  

कहां-कहां है घर?

इस बार की सिडको की 22,000 घरों की लॉटरी में वाशी, जुईनगर, खारघर, तलोजा और द्रोणागिरी जैसे क्षेत्रों में स्थित घर शामिल होंगे। जून महीने के आखिर में इन घरों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। यानी आने वाले दिनों में इन लॉटरी योजनाओं से हजारों लोगों को अपने सपनों का घर मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े-बड़ी खबर! मुंबई लोकल ट्रेनें जल्द होंगी AC, किराया भी नहीं होगा ज्यादा, मुख्यमंत्री ने बताया क्या है प्लान

मुंबई में भी म्हाडा लाएगा 5000 घरों की लॉटरी

सिर्फ नवी मुंबई ही नहीं, बल्कि मुंबई में भी दिवाली से पहले म्हाडा (MHADA) की ओर से 5,000 घरों की लॉटरी लाई जा सकती है। म्हाडा ने मुंबई समेत राज्यभर में 19,497 घरों के निर्माण का लक्ष्य रखा है, जिसमें से 5,199 घर अकेले मुंबई में बनाए जाएंगे। ऐसे में दिवाली से पहले निकलने वाली यह लॉटरी मुंबई के आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।