
मुंबई एयरपोर्ट
Mumbai Airport: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Mumbai International Airport) पर तैनात एक सीआईएसएफ जवान (CISF) को बीएमडब्ल्यू कार (BMW Car) ने टक्कर मार दी। जिसमें सीआईएसएफ जवान को गंभीर चोट आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के बाद कार चला रहे 19 साल के लड़के को सहार पुलिस (Sahar Police) ने गिरफ्तार कर लिया।
मुंबई पुलिस ने कहा, एयरपोर्ट के चेकपोस्ट पर तैनात सीआईएसएफ अधिकारी राहुल शर्मा (Rahul Sharma) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार में सवार पांच लोगों को सहार थाने के हवाले कर दिया गया। चालक के खिलाफ आईपीसी (IPC) की धारा 279,338 और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह भी पढ़े-Maharashtra Accident: बुलढाणा में सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 4 की मौत, 3 गंभीर
पुलिस अधिकारी के अनुसार, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी को मुंबई एयरपोर्ट की जांच चौकी पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सीआईएसएफ कर्मी के सिर में गंभीर चोटें आईं। उनका सेवन हिल्स अस्पताल में इलाज चाल रहा है।
मुंबई पुलिस ने कहा कि घायल अधिकारी राहुल शर्मा एयरपोर्ट परिसर में एक चेकपोस्ट पर कारों की जांच कर रहे थे, तभी एक BMW कार तेज रफ्तार से आई और उन्हें टक्कर मार दिया। घायल अधिकारी को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वह फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया है और उसके खिलाफ केस दर्ज आगे की जांच कर रही है।
Published on:
02 Oct 2023 01:37 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
