9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra DA Hike: एसटी कर्मचारियों को दें महंगाई भत्ता! सीएम एकनाथ शिंदे ने परिवहन विभाग को दिया निर्देश

Maharashtra Dearness Allowance News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक बैठक में एकनाथ शिंदे ने एसटी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के भुगतान के संबंध में निर्देश दिए हैं। वर्तमान में एसटी कर्मचारियों को 28 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाता है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 30, 2022

ST Bus Dearness Allowance

एसटी कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी

Maharashtra ST Dearness Allowance News: गणेश उत्सव के मौके पर महाराष्ट्र के एसटी कर्मचारियों (Maharashtra State Transport Employee) के लिए बड़ी खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Ekanth Shinde) ने एसटी कर्मचारियों को जल्द महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) देने का निर्देश दिया हैं। एसटी मजदूर संघ की बैठक में सीएम शिंदे ने यह निर्देश दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने फोन पर महाराष्ट्र परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव आशीष सिंह को एसटी कर्मचारियों का डीए (महंगाई भत्ता) देने का आदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एसटी कर्मचारी संघों को महंगाई भत्ता देने का वादा किया है। इसको लेकर शुक्रवार की रात सह्याद्री गेस्ट हाउस में एक बैठक हुई। इस बैठक में एसटी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का आदेश दिया गया। यह भी पढ़े-Nitin Gadkari: कांग्रेस में शामिल होने की बजाय कुएं में कूदना पसंद करूंगा.. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई पुराने दिनों की बात

एसटी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संदीप शिंदे ने बताया कि महंगाई भत्ते देने का आश्वासन हमे सीएम ने दिया है। महाराष्ट्र सरकार के इस कदम से हजारों एसटी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

कुछ महीनों पहले ही विभिन्न मांगों को लेकर एसटी कर्मचारियों ने हड़ताल किया था। एसटी ट्रेड यूनियनों की मुख्य मांग है कि एसटी का विलय किया जाए। लेकिन तत्कालीन महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार के दौरान एसटी हड़ताल का समाधान करने के लिए वेतन वृद्धि के साथ ही एसटी कर्मचारियों की ज्यादातर मांगें पूरी की गईं। लेकिन सरकार में विलय की मुख्य मांग को स्वीकार नहीं किया गया था।

इससे पहले 28 अक्टूबर 2021 को एसटी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की गयी थी। वर्तमान में एसटी कर्मचारियों को 28 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाता है।

इस बीच कुछ दिन पहले ही एसटी कर्मचारी संघ की ओर से एक बयान जारी कर मुख्यमंत्री शिंदे से महंगाई भत्ता देने, हजारों एसटी कर्मचारियों का वेतन तय करने समेत विभिन्न मांगें की गई थीं। जिसके बाद सोमवार की देर रात एसटी कर्मचारी संघ और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बैठक हुई।