मुंबई

समोसे में निकला कंडोम, गुटखा और पत्थर… टाटा मोटर्स की कैंटीन में चौंकाने वाली घटना, 5 लोगों पर FIR

Pune Samosa: इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।

2 min read
Apr 09, 2024

महाराष्ट्र के पुणे जिले में हैरान करने वाली घटना घटी है। पिंपरी-चिंचवड़ शहर में टाटा मोटर्स कार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की कैंटीन में परोसे गए समोसे में कंडोम, गुटखा और पत्थर जैसी चीजें मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

चिखली पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि 27 मार्च को टाटा मोटर्स के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की कैंटीन में परोसे गए समोसे में कंडोम, गुटखा और पत्थर जैसी कुछ हानिकारक वस्तुएं मिलीं। जांच में पता चला कि कैंटीन में कैटलिस्ट सर्विस सॉल्यूशंस कंपनी द्वारा स्नैक्स की सप्लाई की जाती है। उक्त कंपनी ने मामले का संज्ञान लिया है। उन समोसों की सप्लाई मनोहर इंटरप्राइजेज ने कैटलिस्ट सर्विस सॉल्यूशंस को की थी। यह भी पढ़े-सिगरेट पी रही लड़कियों पर युवक ने कसीं फब्तियां... झगड़ा होने पर सीने और पेट में घोंपा चाकू, मौत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी को आपूर्ति किए गए समोसे में कथित तौर पर कंडोम, गुटखा और पत्थर पाए जाने के बाद पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि मनोहर इंटरप्राइजेज के दो कर्मचारियों ने समोसे में आपत्तिजनक चीजें भरीं.. 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।"

चिखली पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि घटना के बारे में मनोहर एंटरप्राइजेज के कर्मचारियों से पूछताछ की गई, तो पता चला कि फिरोज शेख और विक्की शेख नाम के दो कर्मचारियों ने कथित तौर पर समोसे में कंडोम, गुटखा और पत्थर भरे थे।

जिसके बाद आईपीसी की धारा 328 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे एसआरए एंटरप्राइजेज के कर्मचारी हैं और उन्हें इसी काम के लिए मनोहर एंटरप्राइजेज में भेजा गया था।

पुलिस के मुताबिक, दरअसल एसआरए एंटरप्राइजेज को दिया गया कांट्रेक्ट छीन लिया गया था क्योंकि उनके द्वारा आपूर्ति किए गए नाश्ते में बैंडेज मिला था। फिर मनोहर एंटरप्राइजेज को कांट्रेक्ट मिला। इसलिए एसआरए एंटरप्राइजेज के पार्टनर रहीम शेख, अज़हर शेख और मजहर शेख मनोहर एंटरप्राइजेज को बदनाम करना चाहते थे। तीनों ने यह साजिश रची।

Updated on:
09 Apr 2024 04:00 pm
Published on:
09 Apr 2024 03:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर