
कॉसमॉस बैंक में सेंधमारी: हांगकांग की कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज, चार आरोपी गिरफ्तार
पुणे. कॉसमॉस को-ऑपरेटिव बैंक में डेढ़ साल पहले हुई 94 करोड़ 42 लाख रुपए की साइबर सेंधमारी मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरार तीन आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुणे (Pune) पुलिस ने हांगकांग (Hongkong) की एक कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच से जुड़े पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि कॉसमॉस बैंक में सेंधमारी के तार उत्तर कोरिया से जुड़े हैं। इस मामले में बैंकिंग सुरक्षा उपायों पर भी सवाल उठाए गए हैं। इस मामले में पुणे पुलिस बिचौलियों की भूमिका निभाने वाले 12 लोगों से पूछताछ कर रही है।
पुणे की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (Cyber Crime) सुप्रिया सिंह ने बताया कि कॉसमॉस बैंक की सेंधमारी में राज्य के सात लोग शामिल हैं। इनमें से चार की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिन्हें अदालत ने पुलिस रिमांड में दिया है। पूछताछ में पता चला है कि चेन्नई के एक बैंक में हुई 33 करोड़ की लूट में भी आरोपियों की मिलीभगत थी। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त, 2018 को बैंक जब तक कुछ समझ पाता तब तक भारत के विभिन्न बैंकों के एटीएम से कॉसमॉस बैंक के 14 करोड़ रुपए निकाल लिए गए।
संयुक्त राष्ट्र पैनल
भारत के अनुरोध पर मामले की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र ने पैनल बनाया था। यूएनजीसी विशेषज्ञ ने बताया कि कॉसमॉस बैंक की साइबर सेंधमारी में उत्तर कोरिया का हाथ है। रिपोर्ट में बताया गया कि कंगाली से बचने के लिए उत्तर कोरिया अन्य देशों के बैंकों की हैकिंग करवा रहा है।
Published on:
31 Mar 2020 11:56 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
