
मुंबई में कोरोना संक्रमण बढ़ा
JN.1 COVID Variant: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस एक बार फिर डराने लगा है। दरअसल, केरल में कोविड-19 के नए सबवेरिएंट JN.1 (Coronavirus New JN.1 Variant) की पुष्टि हुई है। इसके चलते केंद्र सरकार ने राज्यों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इस बीच कई महीनों के बाद महाराष्ट्र में डबल डिजिट में कोरोना मरीज मिले हैं। जिससे चिंता बढ़ गई है।
केंद्र ने राज्यों से कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के चलते निगरानी और टेस्टिंग बढ़ाने को कहा है। उसी दिन महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए। कोरोना संक्रमण के सभी नए 13 मरीज मुंबई से सामने आए है। सोमवार को पिछले 24 घंटों में कोविड के 13 नए केस सामने आए हैं। हालांकि संक्रमण के चलते किसी की जान नहीं गयी है। यह भी पढ़े-अगर कबूतरों को दाना डालते हैं तो सावधान! बीएमसी का बड़ा फैसला, भरना होगा इतना जुर्माना
महाराष्ट्र में कोविड-19 के वर्तमान में 24 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 19 मुंबई में हैं। हालाँकि, सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं, और किसी को भी अस्पताल में भर्ती कराने की जरुरत नहीं पड़ी है।
अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 22 से 27 नवंबर के बीच आठ मामले थे, जो 28 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच बढ़कर 14 हो गए। जबकि 5-11 दिसंबर के बीच कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 22 हो गई और बीते हफ्ते (12-18 दिसंबर तक) में बढ़कर 25 तक पहुंच गई। जनवरी से अब तक महाराष्ट्र में कोरोना की चपेट में आने से 134 लोगों की जान चली गयी।
कुछ राज्यों में कोविड-19 मामलों में हालिया वृद्धि और देश में नए जेएन.1 वैरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए, केंद्र सरकार ने सोमवार को राज्यों से कोविड स्थिति के संबंध में निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा। कोरोना संक्रमण फैलाने वाले वायरस का स्वरूप बदल गया है और केरल में 'जेएन1' नामक उपप्रकार से संक्रमित महिला में मरीज मिली है। कोरोना से केरल में चार मरीजों की मौत हुई है। इसलिए केंद्र ने राज्यों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों को कोरोना संक्रमण की वृद्धि पर नजर रखने का निर्देश दिया है। सांस संबंधी बीमारियों और कोरोना जैसी अन्य बीमारियों के प्रति सचेत रहने के लिए कहा है। कोरोना संक्रमित लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के लिए कहा है।
गौर करने वाली बात यह है कि अन्य कारकों के अलावा तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण हर साल इस समय फ्लू के मामले बढ़ जाते है।
Published on:
19 Dec 2023 01:52 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
