
Maharashtra Crime news: जहां बेटियां आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को उड़ान देने कॉलेज जाती हैं, वहीं से रक्षक के भक्षक बनने की खबर विचलित कर देने वाली है। महाराष्ट्र के एक नामी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर ने दोस्ती का झांसा देकर छात्रा का यौन और मानसिक उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। केबिन में बुलाकर की गई अश्लील हरकतों और विरोध करने पर क्लास में अपमानित करने के इस सिलसिले को एक पीड़ित छात्रा ने अपनी हिम्मत से तोड़ दिया है, जिसकी शिकायत के बाद अब पुलिस इस घिनौने खेल की गहराई से जांच कर रही है।
घटना 20 जनवरी महाराष्ट्र के इंजीनियरिंग कॉलेज में कोल्हापुर प्रसिद्ध के.आई.टी. (KIT) इंजीनियरिंग कॉलेज की है। प्रोफेसर के खिलाफ गोकुल शिरगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी प्रोफेसर पिछले कई दिनों से छात्राओं के साथ इस तरह का व्यवहार कर रहा था। पीड़ित छात्रा ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता ने बताया है कि प्रोफेसर उसे परेशान करता था। आरोपी प्रोफेसर उसे कहता था कि ‘मुझे आपना दोस्त ही समझो’। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसने अपने केबिन में प्राइवेसी का फायदा उठाकर गंदा काम किया है। उसने चार-पांच दूसरे स्टूडेंट्स के साथ भी ऐसा ही किया है।
आरोपी का नाम सौरभ जोशी है। वो कोल्हापुर के प्रतिष्ठित के.आई.टी. इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘सिविल एनवायरनमेंट’ विभाग का विभागाध्यक्ष (HOD) है। शिकायत के अनुसार, प्रोफेसर जोशी क्लास में पढ़ाते समय कुछ खास छात्राओं को बिना वजह निशाना बनाता था। 20 जनवरी को केमिस्ट्री की क्लास के दौरान उसने पीड़ित छात्रा पर सवालों की बौछार की। जवाब न दे पाने पर उसे पढ़ाई के बहाने अपने केबिन में बुलाया।
केबिन में अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी ने छात्रा के साथ सहानुभूति जताई, फिर उसके करीब आने की कोशिश की। उसने छात्रा पर दबाव बनाया कि वह किसी भी छात्र से दोस्ती न करे, उसे निजी तौर पर मैसेज करे, और उसे अपना करीबी दोस्त समझे। कुछ दिनों बाद आरोपी ने पीड़िता को फिर से केबिन में बुलाया। बातचीत के दौरान उसने छात्रा को जबरन गले लगाने की कोशिश की। छात्रा ने तुरंत विरोध किया, उस पर वह चिल्लाई और वहां से निकल गई। जब छात्रा ने प्रोफेसर के केबिन में जाना बंद कर दिया, तो आरोपी ने बदला लेना शुरू कर दिया। उसने क्लास में सबके सामने अपमानित और परेशान करना शुरू कर दिया। वह लगातार उस पर मानसिक दबाव बना रहा था।
पंढरपुर की एक छात्रा ने प्रोफेसर के निरंतर बढ़ते उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाते हुए गोकुल शिरगाव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की आपबीती से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि कॉलेज की 4-5 और छात्राएं भी इसी तरह के दुर्व्यवहार का शिकार हुई हैं। छात्रा के साहस के बाद, पुलिस ने प्रोफेसर सौरभ जोशी के खिलाफ छेड़छाड़ और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि और संभावित पीड़ित छात्राओं का पता लगाया जा सके और उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।
Updated on:
09 Mar 2026 01:43 pm
Published on:
09 Mar 2026 01:43 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
