
कार दुर्घटना मेंसाइरस मिस्त्री की मौत
Cyrus Mistry Death: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में चल रही जांच पर सवाल उठाये गए हैं। इस संबंध में बॉम्बे हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गयी है। याचिकाकर्ता ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। याचिका में मुख्य तौर पर आरोपी के खिलाफ गैर जमानती धारा जोड़ने की मांग की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पालघर के संदेश शिवाजी जेधे ने एडवोकेट सादिक अली के जरिए यह याचिका दाखिल की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि पालघर पुलिस उद्योगपति की मौत से जुड़ी घटना का ठीक से जांच नहीं कर रही है। यह भी पढ़े-मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर ट्रक से भिड़ी कार, कल्याण में रहने वाले परिवार के 3 लोगों की मौत
याचिका में कोर्ट से मामले में आरोपी के खिलाफ धारा-304 लगाने की मांग की गई है। इस जनहित याचिका पर नए साल के पहले सप्ताह में सुनवाई होने की संभावना है।
बता दें कि इस मामले में आरोपी स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynaecologist) डॉक्टर अनाहिता पंडोले को दुर्घटना के 108 दिनों बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। उनके खिलाफ पालघर पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 (ए), 279, 337 और मोटर वाहन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
महाराष्ट्र के पालघर में इसी साल 4 सितंबर को हुई एक कार दुर्घटना में मिस्त्री और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की मृत्यु हो गई थी। दुर्घटना के समय मर्सिडीज कार को अनाहिता पंडोले चला रहीं थी। इस हादसे में अनाहिता के पति डेरियस पंडोले भी गंभीर रूप से घायल हुए थे।
Published on:
24 Dec 2022 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
