
Deputy Commissioner Nidhi Chaudhary had to tweet related to Gandhi ji
राज्य सरकार ने नोटिस भेज मांगा जवाब
मुंबई. मनपा उपायुक्त निधि चौधरी को महात्मा गांधी से सबंधित ट्वीट करना भारी पड़ा। उन्हें उपायुक्त पद से हटाकर मंत्रालय में जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग के उप सचिव के पद पर लगा दिया गया है। राज्य की सभी विरोधी पार्टियों ने रविवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर निधि के ट्वीट को लेकर कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद यह कदम उठाया गया। राकांपा ने सोमवार को निधि चौधरी के विरोध में बीएमसी के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। विरोध प्रदर्शन में राकांपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ, राकांपा की गटनेता राखी जाधव, नगरसेविका सईदा खान आदि शामिल थीं। निधी ने ट्वीट किया था कि 150वीं जयंती वर्ष पर खूब खुशियां मनाई जा रही हैं (रोने वाली इमोजी)। अब समय आ गया है कि उनके चेहरे को उपयोग नोटों से हटाने, पूरे विश्व से उनकी मूर्तियां हटाने, रास्ते और संस्थाओं को दिए गए नाम को बदलना ही अपने सभी लोगों की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि होगी। धन्यवाद गोडसे 30.01.1948। ऐसा ट्वीट लिख निधि ने महात्मा गांधी के पार्थिव शरीर का फोटो भी लगाया था। 17 मई के इस ट्वीट से विवाद खड़ा हो गया। मामला गर्माता देख निधि ने ट्वीट को डिलीट कर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को गलतफहमी हो रही थी इसलिए मैंने गांधीजी से संबंधित ट्वीट डिलीट किया। मैं गांधीजी के अपमान करने की बात सपने में भी नहीं सोच सकती।
और फिर शुरू हुआ विरोध
निधि चौधरी के ट्वीट का हवाला देते हुए सबसे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने ट्वीट की निंदा कर निधि चौधरी को मनपा से हटाने की मांग की है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण ने भी निधि चौधरी को संकीर्ण मानसिकता का बताते हुए कहा कि ऐसी सोच रखने वालों को जल्द से जल्द निलंबित करना चाहिए। राकांपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने तो सीएम फडणवीस को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की थी। इस पर राज्य सरकार ने निधी चौधरी का तबादला कर दिया गया।
Published on:
04 Jun 2019 12:42 am

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
