मुंबई

Mumbai: बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार में चोरों की मौज, 35 से ज्यादा महिलाओं के गहने उड़ाए

Bageshwar Baba Dhirendra Shastri in Mumbai: बागेश्वर बाबा का दरबार शनिवार शाम 5.30 बजे शुरू हुआ और रात नौ बजे कार्यक्रम का समापन हुआ। दरबार खत्म होने के बाद जब लोग घर जाने लगे तो दर्जनों महिलाओं को अपनी कीमती चीजें गायब मिली।

2 min read
Mar 19, 2023
पंडित धीरेंद्र शास्त्री

Bageshwar Baba Darbar in Mira Road: विवादों के बावजूद मुंबई में बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री को आपार समर्थन मिला है। शनिवार को मुंबई के करीब मीरा रोड में आयोजित उनके दिव्य दरबार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मीरा रोड के सेंट्रल पार्क मैदान में बागेश्वर बाबा ने प्रवचन भी दिया। जहां उनके दर्शन करने के लिए हजारों भक्तों की भीड़ जुटी। जिससे कहीं बैठने की जगह नहीं बची। हालांकि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए।

जहां एक ओर पुलिस भीड़ को संभालने के काम में लगी थी, वहीं दूसरी ओर भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने लाखों रुपयों के गहने उड़ा दिए। दरबार में आई महिलाओं के गले से चोरों ने मंगलसूत्र और सोने की चेन लूट ली। जिस वजह से कार्यक्रम खत्म होने के बाद मीरा रोड थाने में पीड़ित महिलाओं की भारी भीड़ जमा हो गई। 35 से ज्यादा महिलाओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यह भी पढ़े-मुंबई में नहीं लगे बागेश्वर बाबा का दरबार... कांग्रेस ने किया विरोध, बीजेपी-शिवसेना समर्थन में उतरी

बागेश्वर बाबा का दरबार शनिवार शाम 5.30 बजे शुरू हुआ और रात नौ बजे कार्यक्रम का समापन हुआ। दरबार खत्म होने के बाद जब लोग घर जाने लगे तो दर्जनों महिलाओं को अपनी कीमती चीजें गायब मिली। बताया जा रहा है कि करीब 50 से 60 महिलाएं फरियाद लेकर सीधे मीरा रोड थाने पहुंच गईं। इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

शिकायत में महिलाओं ने बताया कि चोरों ने उनके गले से मंगलसूत्र और सोने की चेन लूट ली। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुल 36 महिलाओं ने अपने गहने चोरी होने की शिकायत दी है। आरोप है कि चोरों ने करीब 4 लाख 87 हजार रुपए के जेवरात उड़ाए हैं। इन महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। मीरा रोड में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दो दिवसीय (18 और 19 मार्च) प्रवचन का कार्यक्रम है।

Published on:
19 Mar 2023 12:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर