Maharashtra Eid-E-Milad Holiday: मुस्लिम संगठनों ने पैगंबर मोहम्मद साहब के सम्मान में निकाले जाने वाले जुलूस को 29 सितंबर तक के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है।
Maharashtra Holidays: महाराष्ट्र में एक बार फिर लंबी छुट्टियां शुरू हो रहीं है। दरअसल महाराष्ट्र सरकार ने कुछ नेताओं और मुस्लिम संगठनों की मांग पर ईद मिलाद-उन-नबी (Eid-e-Milad) की छुट्टी शुक्रवार (29 सितंबर) को देने का फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। दरअसल अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi 2023) और ईद-ए-मिलाद एक ही दिन गुरुवार (28 सितंबर) को पड़ने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़े-मुंबई में गणेश विसर्जन के दिन लोकल ट्रेन की नो टेंशन, रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल
जबकि गणपति विसर्जन यानि अनंत चतुर्दशी की आधिकारिक राजकीय छुट्टी 28 सितंबर को है। चूंकि दोनों त्योहारों के दौरान राज्यभर में विशाल जुलूस निकाले जाते हैं, इससे पुलिस को भारी भीड़ के प्रबंधन में मुश्किल हो सकती थी। इसके चलते राज्य सरकार ने ईद-ए-मिलाद की छुट्टी एक दिन आगे बढ़ाकर शुक्रवार को दी है।
मालूम हो कि किसी भी गड़बड़ी या झड़प से बचने के लिए मुस्लिम संगठनों ने पैगंबर मोहम्मद साहब के सम्मान में निकाले जाने वाले जुलूस को शुक्रवार को निकालने का फैसला किया है।
लगातार 5 दिन की छुट्टी!
महाराष्ट्र में 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी और 29 सितंबर को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी है। वहीँ, 30 सितंबर को शनिवार होने की वजह से अधिकांश स्कूल-दफ्तर बंद होते है, जबकि 1 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी होगी। इसके बाद 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की सार्वजानिक छुट्टी होगी।
CM शिंदे ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि भगवान गणेश के आगमन से दस दिनों से हर्षोल्लास का माहौल है। अगले दो महीनों में ईद-ए-मिलाद के साथ-साथ नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहार भी हैं। इसलिए सभी लोग एकता के साथ त्योहारों को मनाएं और भक्ति तथा राज्य की परंपराओं को उज्जवल बनाएं। इस अवसर पर सीएम शिंदे ने मुसलमानों को ईद-ए-मिलाद की शुभकामनाएं दीं।