4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ganesh Visarjan 2022: गणपति विसर्जन के मद्देनजर मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 18 हजार से अधिक पुलिसवाले तैनात

गणेश उत्सव का आज आखिरी दिन है। बप्पा आज विदा हो जाएंगे। मुंबई में इसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। बताया जा रहा है कि 18 हजार से अधिक पुलिस वालों को शहर में तैनात किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
mumbai_police.jpg

Mumbai Police

Ganesh Visarjan 2022: महाराष्ट्र के सबसे बड़े त्योहार में से एक गणेश चतुर्थी का आज आखिरी दिन है। गणपति बप्पा आज विदा हो जाएंगे। गणेश विसर्जन के मद्देनजर मुंबई पुलिस भी पूरी तरह से एक्शन मोड़ में है। बताना चाहते हैं कि शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखकर 18 हजार से अधिक पुलिस वालों की तैनात की गई है।

मुंबई में आज गणेशोत्सव का आखिरी दिन है। यही कारण है कि आज बड़ी संख्या में लोग गणेश दर्शन और शोभा यात्रा में शामिल होंगे। इसी के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। खासकर 'लालबाग के राजा' के रूट पर पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त किया हुआ है।

यह भी पढ़ें-Ganesh Chaturthi 2022: महाराष्ट्र के इस गांव में 74 साल से नहीं हुई थी गणेश मूर्ति 'विसर्जित', जानें क्या है इसके पीछे की वजह

मुंबई में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए 18,500 से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के साथ-साथ अन्य विशेष टीमों की तैनाती की गई है। दरअसल इस साल गणेश उत्सव बिना किसी रोक के मनाया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग विसर्जन यात्राओं में शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार 15,500 से अधिक पुलिसकर्मी, 3,200 पुलिस अधिकारी, राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की आठ कंपनियां, आरएएफ की एक कंपनी, 750 होमगार्ड और 250 प्रशिक्षु अधिकारियों को शहर में सुरक्षा के मद्देनजर तैनात किया गया है।

वहीं मुंबई में गणेश विसर्जन गिरगांव चौपाटी, शिवाजी पार्क, बांद्रा, जुहू और मलाड में किया जाएगा। ऐसे में इन जगहों पर भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। साथ ही शहर के 70 प्राकृतिक झीलों और बीएमसी द्वाराअलग-अलग जगहों पर बनाए गए कृत्रिम तालाबों में भी मूर्तियों का विसर्जन लोग करेंगे।

Story Loader