मुंबई

Lalbaugcha Raja Visarjan: लालबाग के राजा पर भक्तों ने दिखाई अपार श्रद्धा, 8 करोड़ पहुंचेंगी दान पेटी की रकम!

मुंबई में गणेश उत्सव का त्योहार काफी धूम-धाम से इस बार मनाया गया है। आज गणपति बप्पा की विदाई के साथ ही यह त्योहार खत्म हो जाएगा। मुंबई के प्रसिद्द गणपति बप्पा लालबाग के राजा पर भक्तों ने इस बार भी अपार श्रद्धा दिखाई है। जानें अब तक भक्तों ने कितना दान किया है।

2 min read
Sep 09, 2022
लालबाग के राजा पर भक्तों ने दिखाई अपार श्रद्धा

Ganesh Visarjan 2022: आज अनंत चतुदर्शी के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन हो रहा है। साथ ही 10 दिनों के गणेशोत्सव का समापन भी आज हो जाएगा। इसी बीच मुंबई के प्रसिद्द लालबाग के राजा पर भक्तों ने हर साल की तरह इस बार भी अपार श्रद्धा दिखाई है। बताया जा रहा है कि बुधवार तक 6.5 करोड़ से अधिक भक्तों ने चढ़ाये हैं।

मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल को बुधवार तक साढ़े छह करोड़ से ज्यादा का दान मिला है। अब गुरुवार को मिले दान की डिटेल्स विसर्जन के बाद सामने आएगी। इससे पहले मंगलवार तक लालबाग के राजा मंडल को 5.1 करोड़ रुपये का चंदा मिल चुका था। साथ ही बुधवार को इसमें डेढ़ करोड़ से ज्यादा का इजाफा हुआ।

जानकारी के अनुसार बप्पा को मिले नकद दान में वृद्धि हुई है। बुधवार तक दान के रूप में अब तक 4.04 करोड़ रुपये नकद प्राप्त हुए हैं। मंगलवार को भी डोनेशन का आंकड़ा 3.35 करोड़ रुपये तक था। बताया जा रहा है कि अब तक 2.44 करोड़ रुपये मूल्य का 4.64 किलोग्राम सोना और 25.41 लाख रुपये मूल्य का 46.2 किलोग्राम चांदी भक्तों ने दान किया है।

वहीं लालबाग के राजा के कुल एकत्रित दान की राशि के बारे में रविवार को विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसमें गुरुवार और शुक्रवार को मिले दान की राशि का समावेश होगा। हालांकि अब तक जो आंकड़े सामने आए हैं, उन्हें देखते हुए अनुमान है कि लालबाग के राजा को दान में मिले रकम की राशि 8 करोड़ पहुंच सकती है।

गौर हो कि मुंबई में दो साल बाद बिना किसी पाबंदी के गणेश उत्सव मनाने की अनुमति सरकार ने दी थी। यही कारण है कि लालबाग राजा के दर्शन के लिए बड़ी तादात में भक्त पहुंचे थे। लालबाग के राजा के दर्शन के लिए मुंबई सहित देश के कोने-कोने से भक्त आते हैं। लोगों की मन्नत पूरी होने पर भक्त बप्पा को कैश, सोने और चांदी चढ़ाते हैं।

Published on:
09 Sept 2022 02:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर