16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ganeshotsav 2022: इस साल गणेशोत्सव और दही हांडी पर फिर लगेगी पाबंदियां? जानें सीएम एकनाथ शिंदे ने क्या कहा

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस की पाबंदियों के चलते पिछले साल दही हांडी और गणेशोत्सव सादगी से मनाया गया है। लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा एलान किया है। इस साल दही हांडी और गणेश उत्सव बिना किसी रोक-टोक के मनाया जाएगा।

2 min read
Google source verification
ganeshotsav_and_dahi_handi.jpg

Ganeshotsav and Dahi Handi

पिछले दो साल से कोरोनावायरस के चलते पाबंदियों पर चल रहे दहीहांडी और गणेशोत्सव एकदम सादगी से मनाया गया था। लेकिन इस साल दहीहांडी और गणेशोत्सव को धूमधाम से मनाने की हरी झंडी मिल गई है। कोरोना पाबंदियों के बीच फंसे दही हांडी और गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा एलान किया है। इस वर्ष गणेशोत्सव और दही हांडी पर कोई पाबंदी नहीं लगाई जाएगी।

दो सालों के बाद अब गणेश उत्सव और दही हांडी बिना किसी रोक-टोक के मनाया जाएगा। इसलिए इस साल लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल सकता है। राज्य में गणेशोत्सव मनाने के लिए एसटी प्रशासन को एक्स्ट्रा ट्रेनें जारी करने का आदेश दिया गया है। परिवहन विभाग को ट्रैफिक प्लानिंग के निर्देश दे दिए गए हैं। हाईवे पुलिस को भी प्रमुख हाईवे पर जाम से बचने के निर्देश दिए गए हैं। इस वर्ष गणेश उत्सव 31 अगस्त से 9 सितंबर तक मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें: Nashik News: नाशिक में अपने जान को जोखिम में डालकर स्कूल जाने पर मजबूर छोटे बच्चे, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि महाराष्ट्र का सबसे बड़ा त्योहार गणोत्सव है। लोग इस त्योहार को मनाने के लिए अपने घर जाते हैं। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की कि कोंकण जाने वाले गणेश भक्तों के वाहनों के लिए टोल नहीं लिया जाएगा। इससे गणोत्सव के दौरान यात्रियों को राहत मिलेगी और यात्रियों की सुविधा के लिए गणोत्सव के अवसर पर कुल 214 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का संचालन जुलाई के अंतिम सप्ताह से अगस्त माह तक किया जाएगा।

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि दही हांडी में नियमों का पालन करने के आदेश दिए गए हैं। सभी समारोह शांति और उत्साह के साथ आयोजित किए जाने चाहिए। कोविड का संकट टल गया है। इसलिए सभी उत्साहित हैं। गणेश उत्सव के दौरान आगमन व विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा। इस साल कोई समस्या नहीं है। कोल्हापुर और कोंकण के रास्ते मुंबई, पुणे में हर साल टोल में छूट देने का फैसला किया गया है।

महाराष्ट्र में नई सरकार आने के बाद सीएम शिंदे शिंदे का यह दूसरा बड़ा फैसला है। इससे पहले शिंदे सरकार ने राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर वैट कम करने का फैसला किया था। इस फैसले से राज्य में पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज आरे कारशेड पर लगी रोक हटा ली है। ठाकरे सरकार ने पर्यावरण की चिंता करते हुए आरे कारशेड का काम रोक दिया था। उसके बाद कांजुरमार्ग में कार शेड बनाने का फैसला किया था। शिंदे-फडणवीस की सरकार आते ही आरे में फिर से कार शेड करने का निर्णय लिया गया। अब त्योहार पर लगे प्रतिबंध हटाने का फैसला किया गया है।