3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिसमस, न्यू ईयर का जश्न मनाने जा रहे हैं गोवा? जानें कितना है कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 का खतरा

Coronavirus Update in Mumbai: देशभर में 24 घंटों के दौरान कोरोना से 6 लोगों की मौत हुई है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 21, 2023

covid_test_mumbai.jpg

कोरोना का बढ़ा खतरा

JN1 COVID-19 Variant: कोरोना वायरस के नए सबवेरिएंट जेएन.1 (Omicron Variant JN.1) ने विश्व की चिंता बढ़ा दी है। दुनिया भर के कई देशों में कोविड-19 के जेएन.1 वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर राज्यों को अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में भी जेएन.1 संक्रमण फैलने का खतरा है। वर्तमान में राज्य में एक मरीज की पुष्टी हुई है।

महाराष्ट्र, केरल, गोवा समेत भारत के कई राज्यों में कोरोना के नए सबवेरिएंट जेएन1 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। देश में जेएन1 संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा गोवा में है। गोवा सरकार अलर्ट मोड पर है। गोवा में अब तक जेएन.1 से संक्रमित 19 मरीज सामने आ चुके हैं। इन 19 मरीजों में से अधिकांश उत्तरी गोवा में पाए गए हैं। यह भी पढ़े-फिर डराने लगा कोरोना! नए वैरिएंट के खतरे के बीच महाराष्ट्र में मिले डबल डिजिट मरीज, देखें आंकड़े

गोवा के स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। बुधवार को दिन भर में एक भी नया मरीज नहीं मिला है। सभी मरीजों को सात दिन पूरे हो चुके हैं और वे राज्य में सक्रिय मामलों में अब शामिल नहीं हैं। सभी मरीज होम आइसोलेट थे और सभी हल्के मामले थे। अब सभी मरीज ठीक हो गए हैं।

देश के साथ-साथ महाराष्ट्र में भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। फिलहाल महाराष्ट्र में 100 से ज्यादा कोरोना मरीज मिल चुके हैं। केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार इन्फ्लूएंजा और श्वसन संक्रमण के मामलों की निगरानी रखी जा रही है।

उधर, महाराष्ट्र में भी ओमीक्रॉन वेरिएंट BA.2 यानी JN.1 से संक्रमित मरीज मिलने के बाद एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में 'जेएन.1' का एक मरीज मिला है। इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने सभी अस्पतालों को तैयार रहने का निर्देश दिया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मुंबई में कोविड-19 के जेएन.1 का कोई मामला नहीं है। सभी निजी प्रयोगशालाओं को सभी मामलों की रिपोर्ट बीएमसी को देने के लिए कहा गया है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

बता दें कि दिसंबर की शुरुआत से ही अमेरिका, चीन और सिंगापुर में जेएन.1 के मरीज बड़ी संख्या में पाए जा रहे हैं। देशभर में चौबीस घंटों के दौरान कोरोना से 6 लोगों की मौत हुई है।

Story Loader